ICC ने किया नए टूर्नामेंट का ऐलान, टीम इंडिया को नहीं मिली जगह! जानिए क्या है असली कारण

T20 Challenge Trophy: ICC ने महिला क्रिकेट को आगे बढ़ाने के एक नए टूर्नामेंट की शुरुआत कर दी है. हैरान करने वाली बात है कि भारत, ऑस्ट्रेलिया समेत कई बड़ी टीमें टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले रही हैं. इसके पीछे एक बड़ा कारण है.

T20 Challenge Trophy

नए टूर्नामेंट का हुआ ऐलान

T20 Challenge Trophy: ICC ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए एक नए टूर्नामेंट की शुरुआत की है. 2026 के वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप से पहले इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने महिला क्रिकेट में एक नई प्रतियोगिता को लाने का फैसला किया है. प्रेस रिलीज में बताया गया है कि टूर्नामेंट का नाम T20I चैलेंज ट्रॉफी होगा. चौंकाने वाली बात यह रही कि भारत, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड समेत अन्य बड़े देशों को T20I चैलेंज ट्रॉफी में खेलने का मौका नहीं मिल रहा है.

विज्ञापन

ICC ने किया धमाकेदार ऐलान

जय शाह के नेतृत्व में ICC ने T20I चैलेंज ट्रॉफी के पहले संस्करण का ऐलान कर दिया है. अभी महिलाओं के लिए इस टूर्नामेंट की शुरुआत की जा रही है. प्रेस रिलीज में ICC ने बताया है कि यह नया टूर्नामेंट रवांडा की राजधानी किगली में आयोजित किया जाएगा. 18 अप्रैल से लेकर 2 मई 2026 तक यह टूर्नामेंट चलने वाला है. इस चैलेंज ट्रॉफी में भारतीय टीम हिस्सा नहीं लेने वाली है.

विज्ञापन

भारत को क्यों नहीं मिली जगह?

ICC ने एसोसिएट देशों में महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए यह टूर्नामेंट शुरू किया है. इसी वजह से फुल ICC मेंबर्स जैसे भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका की टीमें नहीं खेल रही हैं. ICC वुमेंस टी20 चैलेंज ट्रॉफी में रवांडा, इटली, नेपाल, USA और वानूआतू हिस्सा लेने वाली हैं. यह राउंड रॉबिन फॉर्मेट में आयोजित किया जाएगा और हर टीम दो बार एक-दूसरे के खिलाफ खेलेगी और पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली दो टीमें फाइनल में भिड़ेंगी.

ICC वुमेंस T20I चैलेंज का शेड्यूल

तारीख मैच जगह
18 अप्रैल 2026रवांडा vs इटलीगहांगा क्रिकेट स्टेडियम मेन ओवल
18 अप्रैल 2026नेपाल vs USAगहांगा क्रिकेट स्टेडियम मेन ओवल
19 अप्रैल 2026रवांडा vs वानुअतुगहांगा क्रिकेट स्टेडियम ओवल बी
19 अप्रैल 2026इटली vs नेपालगहांगा क्रिकेट स्टेडियम ओवल बी
21 अप्रैल 2026रवांडा vs USAगहांगा क्रिकेट स्टेडियम मेन ओवल
21 अप्रैल 2026वानुअतु vs इटलीगहांगा क्रिकेट स्टेडियम मेन ओवल
22 अप्रैल 2026रवांडा vs नेपालगहांगा क्रिकेट स्टेडियम ओवल बी
22 अप्रैल 2026USA vs वानुअतुगहांगा क्रिकेट स्टेडियम ओवल बी
24 अप्रैल 2026नेपाल vs वानुअतुगहांगा क्रिकेट स्टेडियम मेन ओवल
24 अप्रैल 2026इटली vs USAगहांगा क्रिकेट स्टेडियम मेन ओवल
26 अप्रैल 2026रवांडा vs वानुअतुगहांगा क्रिकेट स्टेडियम ओवल बी
26 अप्रैल 2026USA vs नेपालगहांगा क्रिकेट स्टेडियम ओवल बी
27 अप्रैल 2026रवांडा vs इटलीगहांगा क्रिकेट स्टेडियम मेन ओवल
27 अप्रैल 2026USA vs वानुअतुगहांगा क्रिकेट स्टेडियम मेन ओवल
28 अप्रैल 2026रवांडा vs नेपालगहांगा क्रिकेट स्टेडियम ओवल बी
28 अप्रैल 2026इटली vs वानुअतुगहांगा क्रिकेट स्टेडियम ओवल बी
30 अप्रैल 2026इटली vs USAगहांगा क्रिकेट स्टेडियम मेन ओवल
30 अप्रैल 2026नेपाल vs वानुअतुगहांगा क्रिकेट स्टेडियम मेन ओवल
1 मई 2026रवांडा vs USAगहांगा क्रिकेट स्टेडियम ओवल बी
1 मई 2026इटली vs नेपालगहांगा क्रिकेट स्टेडियम ओवल बी

ये भी पढ़ें:-

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ