News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Tim David IPL 2025 Final: आईपीएल 2025 का खिताबी मुकाबला अब महज एक रात दूर है। 3 जून की शाम को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल की ट्रॉफी पर कब्जा जमाने की जंग आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच होगी। पहले क्वालिफायर में आरसीबी अपने स्टार खिलाड़ी टिम डेविड के बिना मैदान पर उतरी थी। अब डेविड खिताबी मुकाबले में प्लेइंग 11 का हिस्सा होंगे या नहीं यह सबसे बड़ा सवाल है। इस बीच, टिम डेविड की फिटनेस को लेकर कप्तान रजत पाटीदार ने बड़ा अपडेट दे डाला है।
रजत पाटीदार ने फाइनल मैच से ठीक पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में बातचीत करते हुए टिम डेविड की फिटनेस पर अपडेट दिया। रजत ने कहा कि डेविड फाइनल मैच में प्लेइंग 11 का हिस्सा होंगे या नहीं इस पर फैसला आखिरी समय पर मेडिकल टीम लेगी। उन्होंने कहा, “डॉक्टर मौजूद हैं और हमको शाम तक पता चल पाएगा कि टिम डेविड खेलेंगे या नहीं।” हालांकि, उन्होंने उम्मीद जताई है कि डेविड समय रहते हुए रिकवर कर जाएंगे। टिम डेविड सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले में फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे। इसके बाद वह लखनऊ और फिर पहले क्वालिफायर मैच में नहीं खेल सके थे।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 9 साल बाद आईपीएल के फाइनल में अपनी जगह पक्की की है। इससे पहले टीम 3 बार खिताबी मैच खेल चुकी है। हालांकि, तीनों ही बार आरसीबी को फाइनल मैच में हार का ही मुंह देखना पड़ा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आरसीबी इस साल 17 साल का सूखा खत्म करने में सफल रहती है या फिर नहीं। आरसीबी इस सीजन बतौर टीम जबरदस्त फॉर्म में दिखाई दी है। बल्लेबाजी हो या फिर गेंदबाजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु खेल के हर विभाग में पूरी तरह से हावी नजर आई है। आरसीबी इससे पहले भी तीन बार फाइनल में पहुंच चुकी है, लेकिन टीम का इस तरह से दबदबा अब तक कभी दिखाई नहीं दिया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।