WTC Points Table: भारत के गॉल टेस्ट जीतते ही बदला समीकरण, जानें किस नंबर पर है टीम इंडिया

WTC Points Table: भारत ने गॉल टेस्ट मैच में श्रीलंका को 165 रनों से हरा दिया है. टीम ने पांचों दिन शानदार प्रदर्शन कर फैंस का दिल जीता. अब टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंकतालिका में भी बढ़िया फायदा हुआ है.

IND VS SL

भारत की शानदार जीत (Photo: AI)

WTC 2025-27 Points Table: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में चल रहा टेस्ट मैच खत्म हो गया है. टीम इंडिया ने लंका को रौंदकर 165 रनों से बड़ी जीत दर्ज की. पांचों दिन भारतीय टीम हावी रही थी. आखिरी दिन बारिश का खतरा भी बताया गया, लेकिन किस्मत भारत के साथ थी. देवदत्त पडिक्कल और मानव सुथार ने मुकाबले में धांसू प्रदर्शन कर टीम इंडिया को एकतरफा जीत दिलाई है. खैर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को देखते हुए ये मुकाबला भारत के लिए काफी अहम था. कप्तान शुभमन गिल ने मैच से पहले ही इस बारे में बयान दिया था. गॉल टेस्ट जीतने के बाद टीम इंडिया को तगड़ा फायदा हुआ है.

विज्ञापन

टीम इंडिया के अंक प्रतिशत में हुआ सुधार

भारतीय स्पिनर्स के सामने श्रीलंका के बल्लेबाज ढेर हो गए. मानव सुथार के अलावा रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव ने अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया. भारत गॉल टेस्ट से पहले 9 टेस्ट मैचों में 4 जीत, 4 हार और 1 ड्रॉक के साथ 52 अंक पर था. टीम का अंक प्रतिशत भी 48.15 था. अब इसमें बड़ा बदलाव हो गया है. टीम इंडिया को फायदा मिला है. श्रीलंका को धराशाई करने के बाद टीम के खाते में अब 12 अंक जुड़ गए हैं. भारत के 64 नंबर हो गए हैं और अंक प्रतिशत बढ़कर 53.33 हो गया है.

विज्ञापन

प्वाइंट्स टेबल में नहीं हुआ बदलाव

भारत ने श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच में हरा दिया है लेकिन प्वाइंट्स टेबल में कोई बदलाव नहीं हुआ. भारत अभी भी 5वें नंबर पर है. हाल ही में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर उलटफेर किया था. बांग्लादेश का अंक प्रतिशत 66.67% है. टीम इस समय चौथे नंबर पर है. अंक प्रतिशत के लिहाज से देखा जाए तो अब भारत और बांग्लादेश के बीच अंतर थोड़ा कम हो गया है. वहीं श्रीलंका का अंक प्रतिशत 41.67 से 33.33 पर पहुंच गया है. इसका मतलब साफ है कि श्रीलंका अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की रेस से लगभग बाहर हो चुका है.

विज्ञापन

भारत की जीत के बाद अंक तालिका

स्थानटीममैच जीतहार ड्रॉअंकअंक प्रतिशत
1ऑस्ट्रेलिया97208477.78%
2साउथ अफ्रीका43103675.00%
3न्यूजीलैंड64115272.22%
4बांग्लादेश53114066.67%
5भारत105416453.33%
6श्रीलंका51222033.33%

ये भी पढ़ें: राजस्थान के कप्तान महिपाल लोमरोर का इंग्लैंड की धरती पर आएगा तूफान, 6 मैचों के लिए काउंटी क्रिकेट में धमाकेदार एंट्री

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ