IND vs SL: सुथार-पडिक्कल के दम पर गॉल टेस्ट में टीम इंडिया को मिली बड़ी जीत, श्रीलंका ने किया सरेंडर

IND vs SL: टीम इंडिया ने गॉल टेस्ट मैच में बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है. बल्ले और गेंद दोनों के दम पर ही टीम इंडिया ने पांचों दिन ही अपना दबदबा दिखाया. देवदत्त पडिक्कल और मानव सुथार के दम पर भारतीय टीम ने श्रीलंका को उनके घर में 165 रनों से हरा दिया है.

IND vs SL

(Pic Credit- ANI) टीम इंडिया ने श्रीलंका को घर में घुसकर 165 रनों से हराया

IND vs SL: भारतीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका के बीच गॉल में टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया. जहां पर टीम इंडिया ने पूरे 5 दिन अपना दबदबा दिखाया है. मुकाबले के 5वें दिन युवा भारतीय गेंदबाज मानव सुथार ने कहर बरपाया. जिसके कारण ही श्रीलंका की टीम दूसरी पारी में सिर्फ 206 रनों पर ही सिमट गई. जिसके कारण ही टीम इंडिया को गॉल टेस्ट मैच में 165 रनों से जीत मिली है. देवदत्त पडिक्कल और मानव सुथार इस जीत में भारत के हीरो बने हैं. 

विज्ञापन

5वें दिन मानव सुथार ने किया कमाल 

श्रीलंका की टीम ने 5वें दिन की शुरुआत में अच्छी बल्लेबाजी की. सोनल धीनुष्का और धनंजय डी सिल्वा दोनों ने ही अपना अर्धशतक पूरा किया. जिसके कारण ही टीम इंडिया दबाव में आई थी. ऐसे समय में रवींद्र जडेजा ने श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डी सिल्वा को 59 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया. जिसके बाद निरोशन डिकवेला को 10 रनों के स्कोर पर प्रसिद्ध कृष्णा ने आउट किया.

विज्ञापन

जिसके बाद सोनल ने केशरा नुवंथा के बीच भी पार्टनरशिप हुई. जिसको तोड़ते हुए मानव सुथार ने एक ओवर में ही 3 विकेट हासिल करके श्रीलंका को हार की तरफ भेज दिया. सोनल 84 रन बनाकर पवेलियन लौटे. अंत में मानव सुथार ने श्रीलंका का आखिरी विकेट भी लेकर भारत को 165 रनों से जिताया. इसी के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है.

ये भी पढ़ें: इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर कीथ बार्कर ने लिया संन्यास, 17 सालों के करियर पर लगा विराम

विज्ञापन

देवदत्त पडिक्कल को मिला मानव सुथार का साथ 

युवा स्पिनर मानव सुथार ने पहली पारी में 4 विकेट अपने नाम किया था. जिसके कारण ही श्रीलंका की टीम पहली पारी में 284 रनों पर ही सिमट गई थी. दूसरी पारी में सुथार ने 6 विकेट चटकाए हैं. दोनों पारियों में मिलाकर उन्होंने 10 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. वहीं बात देवदत्त पडिक्कल की करें तो उन्होंने पहली पारी में 167 रन बनाए थे. जिसके कारण टीम इंडिया 462 रन बना सकी थी. दूसरी पारी में भी पडिक्कल ने अहम 44 रन टीम के लिए जोड़े थे. इन दोनों खिलाड़ियों का इस प्रदर्शन के बाद आत्मविश्वास भी बढ़ गया होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ