IND vs PAK Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान का हॉकी वर्ल्ड कप मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स

IND vs PAK Live Streaming: भारत और पाकिस्तान के बीच आज (19 अगस्त) हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में हाई वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा. यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है और दोनों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है. यहां जानिए आप इस मुकाबले को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.

India vs Pakistan hockey

India vs Pakistan Hockey (Image: ANI and AI Generated)

India vs Pakistan Hockey World Cup 2026: FIH हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में आज यानी बुधवार, 19 अगस्त को भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला खेला जाएगा. भारत-पाकिस्तान मुकाबले में हमेशा रोमांच चरम पर होता है और दुनिया भर की नजरें टिकी रहती हैं. यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है. हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने वेल्स के खिलाफ जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया था, लेकिन टीम को इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. भारत फिलहाल 3 अंकों के साथ अपने पूल में दूसरे स्थान पर है, जबकि इंग्लैंड की टीम अगले दौर में अपनी जगह पक्की कर चुकी है.

विज्ञापन

दूसरी ओर, पाकिस्तान के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है. इंग्लैंड के खिलाफ हार और वेल्स के खिलाफ मुकाबला ड्रॉ रहने के बाद पाकिस्तानी टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है. ऐसे में पाकिस्तान को अगले राउंड में पहुंचने के लिए भारत के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी और साथ ही उम्मीद करनी होगी कि इंग्लैंड वेल्स को हरा दे. वहीं, टीम इंडिया पाकिस्तान को हराकर या ड्रॉ भी अगले दौर में पहुंच सकती है. तो चलिए जानते हैं आप भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस हाई वोल्टेज मुकाबले को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.

विज्ञापन

किसका पलड़ा है भारी?

हॉकी वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक कुल 5 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इनमें 3 बार टीम इंडिया ने बाजी मारी है, जबकि पाकिस्तान ने दो मुकाबलों में जीत हासिल की है. 2010 के वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच हुई भिड़ंत में भारत ने पाकिस्तान को 4-1 से धूल चटाया था. वहीं, मौजूदा फॉर्म को देखें तो भी भारत का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. वर्ल्ड कप से पहले लंदन में खेले गए प्रो लीग के यूरोप चरण में भारत ने पाकिस्तान को लगातार दो मुकाबलों में हराया था. टीम इंडिया ने पहले मैच में 7-1 से, जबकि दूसरे मुकाबले में 4-3 से पाकिस्तान को मात दी थी.

भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी वर्ल्ड कप मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा?

भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी वर्ल्ड कप का मुकाबला बुधवार, 19 अगस्त को खेला जाएगा. दोनों टीमें नीदरलैंड के एम्सटेलवीन स्थित वैगनर हॉकी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी.

विज्ञापन

कितने बजे शुरू होगा भारत-पाकिस्तान का मैच?

भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी वर्ल्ड कप का मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे शुरू होगा. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है.

टीवी पर कहां देखें भारत-पाकिस्तान मुकाबला लाइव?

भारत बनाम पाकिस्तान हॉकी वर्ल्ड कप मुकाबले का लाइव प्रसारण Star Sports Select 2, Star Sports Khel और DD Sports पर किया जाएगा. भारतीय फैंस DD Sports के जरिए फ्री में इस मुकाबले का आनंद उठा सकते हैं. इसके लिए आपके घर पर बस DD Free Dish का कनेक्शन होना चाहिए.

विज्ञापन

मोबाइल और लैपटॉप पर कैसे देखें लाइव?

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हॉकी वर्ल्ड कप मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. फैंस जियोहॉस्टर के लिए मोबाइल, लैपटॉप और अन्य डिजिटल डिवाइस पर भी मैच के लाइव एक्शन का मजा उठा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- ENG vs PAK: इतिहास रचने उतरेंगे जो रूट! हेडिंग्ले टेस्ट में तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर और रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत-पाकिस्तान का स्कॉड

भारत: सूरज करकेरा, मोहित एचएस, सुखजीत सिंह, मंदीप सिंह, दिलप्रीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, अभिषेक, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), अमित रोहिदास, जरमनप्रीत सिंह, जुगराज सिंह, संजय, यशदीप सिवाच, सुमित, आदित्य अर्जुन लालगे, हार्दिक सिंह, राजिंदर सिंह, विवेक सागर प्रसाद, मनप्रीत सिंह, नीलकंठ शर्मा.

विज्ञापन

पाकिस्तान: वकार, मुहम्मद अब्दुल्ला, मुहम्मद सुफयान खान, मोइन शकील, अब्दुल वहीद अशरफ राणा, अब्दुल हन्नान शाहिद, जिक्रिया हयात, अरशद लियाकत, आदिल लतीफ, अहमद नदीम, गजनफर अली, अम्माद शकील बट, मुहम्मद हम्मादुद्दीन अंजुम, रहमान अब्दुल, अफराज, उमर मुस्तफा, अबू बकर महमूद, अली रजा, अब्दुल मनान और मुहम्मद अम्माद.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ