IND vs SL: गॉल टेस्ट में मानव सुथार ने 10 विकेट लेकर रचा इतिहास, बुमराह-शमी भी नहीं कर पाए ऐसा

Manav Suthar: श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में मानव सुथार ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 10 विकेट अपने नाम किए. इस शानदार प्रदर्शन के साथ उन्होंने न सिर्फ भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई, बल्कि इतिहास के पन्नों में अपना नाम भी दर्ज करवा लिया है.

Manav Suthar (PIC Credit - ANI)

Manav Suthar (PIC Credit - ANI)

IND vs SL, Manav Suthar Creates History: शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 165 रनों से शानदार जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. इस मुकाबले में भारत ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 372 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन मेजबान टीम 206 रन पर ही ढेर हो गई.

विज्ञापन

भारत की इस जीत में युवा स्पिनर मानव सुथार ने अहम भूमिका निभाई और अपनी घातक गेंदबाजी से 10 विकेट लेकर इतिहास रच दिया. इस शानदार प्रदर्शन के दम पर सुथार ने टेस्ट क्रिकेट में वो कारनामा कर दिखाया है जो जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी भी नहीं कर पाए हैं.

विज्ञापन

मानव सुथार ने रचा इतिहास

24 वर्षीय मानव सुथार ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट की दूसरी पारी में 6 विकेट चटकाए. इससे पहले उन्होंने पहली पारी में भी 4 विकेट झटके थे. इस तरह सुथार ने इस पूरे मैच में 131 रन देकर कुल 10 विकेट अपने नाम किए. इसी साल इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखने वाले सुथार ने अपने करियर के सिर्फ दूसरे टेस्ट में ही 10 विकेट हॉल लेने का बड़ा कारनामा कर दिखाया है. इसी के साथ वह भारत के लिए घर के बाहर टेस्ट मैच में सबसे कम उम्र में 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं.

इतना ही नहीं, सुथार भारत के लिए सबसे कम टेस्ट मैचों में पहली बार 10 विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाजों की एलिट क्लब में अपना नाम दर्ज करवा लिया है. उनसे पहले पूर्व भारतीय गेंदबाज नरेंद्र हिरवानी ने अपने डेब्यू टेस्ट में ही 10 विकेट हॉल का कारनामा किया था. वहीं, लक्ष्मण शिवरामकृष्णन, अक्षर पटेल और सुथार ने अपने दूसरे टेस्ट में ये कमाल किया है.

विज्ञापन

टेस्ट में भारत के लिए सबसे कम मैचों में पहली बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज

  • नरेंद्र हिरवानी (1988 में चेन्नई में वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू मैच में 16/136) – 1 मैच
  • लक्ष्मण शिवरामकृष्णन -2 मैच
  • अक्षर पटेल – 2 मैच
  • मानव सुथार – 2 मैच
  • श्रीनिवास वेंकटराघवन – 4 मैच

श्रीलंका में 10 विकेट हॉल लेने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज

इसके अलावा, सुथार श्रीलंका की धरती पर एक टेस्ट में 10 विकेट लेने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय गेंदबाज भी बन गए हैं. उनसे पहले हरभजन सिंह और रविचंद्रन अश्विन ने ही ये कारनामा कर पाए थे. हरभजन ने 2008 में गॉल टेस्ट में 153 रन देकर 10 विकेट लिए थे, जबकि अश्विन ने 2017 में इसी मैदान पर 160 रन खर्च कर 10 विकेट चटकाए थे. सुथार टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए 10 विकेट हॉल लेने वाले 9वें बाएं हाथ के स्पिनर भी बन गए हैं.

श्रीलंका में 10 विकेट लेने वाले भारतीय

  • मानव सुथार – 131 रन देकर 10 विकेट
  • रविचंद्रन अश्विन – 160 रन देकर 10 विकेट
  • हरभजन सिंह – 153 रन देकर 10 विकेट

ये भी पढ़ें- IND vs SL: गॉल टेस्ट में जीत से गदगद हुए कप्तान शुभमन गिल, सुथार और पडिक्कल की जमकर की तारीफ

बुमराह-शमी समेत कई दिग्गज भी नहीं कर पाए ये कारनामा

मानव सुथार ने इसी साल अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में डेब्यू किया था. अब श्रीलंका दौरे पर गए सुथार ने अपने करियर के दूसरे ही टेस्ट में 10 विकेट हॉल लेने का कारनामा कर दिखाया, जो अब तक कई दिग्गज गेंदबाज भी अपने पूरे करियर में नहीं कर सके हैं. जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, जोश हेजलवुड, मोर्ने मोर्कल, नील वैगनर, ब्रेट ली, जेसन गिलेस्पी और बेन स्टोक्स जैसे दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज भी एक टेस्ट मैच में 10 विकेट हासिल नहीं कर पाए हैं.

विज्ञापन

बता दें कि, भारत के लिए सबसे ज्यादा 10 विकेट हॉल लेने का रिकॉर्ड सयुंक्त रूप से रविचंद्रन अश्विन और अनिल कुंबले के नाम दर्ज है. दोनों दिग्गजों ने 8-8 बार यह कारनामा किया है. वहीं, हरभजन ने 5 और जडेजा ने 3 बार एक टेस्ट में 10 या उससे ज्यादा विकेट हासिल किए हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ