Manav Suthar and Devdutt Padikkal (PIC Credit - ANI)
विज्ञापन

IND vs SL: मानव सुथार या देवदत्त पडिक्कल, गॉल टेस्ट में किसे मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड? जानें यहां

IND vs SL: टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में 165 रनों से जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. भारत की इस जीत में मानव सुथार और देवदत्त पडिक्कल दोनों ने बड़ी भूमिका निभाई. यहां जानिए सुथार और पडिक्कल में से किसे प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

India vs Sri Lanka 1st Test: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 165 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. इस मैच में भारत ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 372 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन मेजबान टीम 206 रन पर ही ऑलआउट हो गई. भारत की इस जीत में मानव सुथार और देवदत्त पडिक्कल दोनों ने बड़ी भूमिका निभाई. मानव ने इस पूरे मैच में कमाल की गेंदबाजी करते हुए 10 विकेट अपने नाम किए, तो वहीं पडिक्कल ने दोनों पारियों में बल्ले से कमाल करते हुए कुल मिलाकर 211 रन बनाए.

पडिक्कल ने नंबर-3 पर बल्लेबाज करते हुए पहली पारी में शानदार शतक जड़ा और 167 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर भारत को 462 रनों के विशाल स्कोर तक पहुंचाया. इसके बाद दूसरी पारी में भी उन्होंने 44 रन बनाए. ऐसे में मैच के बाद पडिक्कल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. वह इस मैच में सबसे रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. बता दें कि, पडिक्कल ने 2024 में भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया. उन्होंने अब तक सिर्फ 3 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनकी 5 पारियों में उन्होंने 60.2 की औसत से 301 रन बनाए हैं. उनके नाम टेस्ट में एक शतक दर्ज है. अब फैंस श्रीलंका के खिलाफ 23 अगस्त से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट में भी पडिक्कल से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ