'नौकरी खतरे में...', देवदत्त पडिक्कल ने नंबर-3 की बैटिंग पोजिशन को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

श्रीलंका के खिलाफ देवदत्त पडिक्कल ने जबरदस्त शतक मारकर खूब वाहवाही लूटी. उन्होंने नंबर तीन की जिम्मेदारी को बखूबी निभाया. पडिक्कल ने अब नंबर तीन पर बल्लेबाजी को लेकर अहम बयान दिया है. आइए आपको बताते हैं.

IND

देवदत्त पडिक्कल का बयान (Photo: ANI)

विज्ञापन

Devdutt Padikkal: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट मैच में अपनी बेहतरीन पारियों की बदौलत देवदत्त पडिक्कल छा गए हैं. चारों तरफ उनकी चर्चा हो रही है. साईं सुदर्शन की इंजरी के बाद नंबर-3 की पोजिशन पर उन्हें खेलने का मौका मिला. उन्होंने प्रैक्टिस मैच में ही सेंचुरी मारकर दावा ठोक दिया. इसके बाद गॉल में भी अपने करियर का पहला शतक लगाया. पडिक्कल ने पहली पारी में 167 और दूसरी पारी में महत्वपूर्ण 44 रन बनाए. अब सभी लोगों का कहना है कि उन्होंने तीन नंबर पर अपनी जगह पक्की कर ली है. इस पर खुद पडिक्कल का भी बयान सामने आया है.

देवदत्त पडिक्कल ने क्या कहा?

चौथे दिन के खेल के बाद देवदत्त पडिक्कल ने तीन नंबर की जगह को लेकर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता है कि ऐसी बातचीत होती हैं. जरूरी ये है कि जब आपको खेलने का मौका मिल तो आप इसका फायदा उठाएं. मैं ऐसी बात करने के मूड में भी नहीं रहता हूं. मुझे अच्छा प्रदर्शन करने से मतलब होता है. मैं लगातार मैच खेलने पर ज्यादा ध्यान नहीं देता हूं क्योंकि आज के दौर में आप इस तरह की उम्मीदें नहीं कर सकते हैं.”

विज्ञापन

जॉब को रहता है खतरा

पडिक्कल ने कहा कि उनका ध्यान हमेशा रन बनाने पर होता है. पडिक्कल ने इंटरव्यू में आगे कहा, “ये पूरी तरह से नतीजों पर आधारित बिजनेस है. आपसे हमेशा अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जाती है. आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपकी नौकरी हमेशा खतरे में रहती है. मैं मैदान पर हमेशा रन बनाने की कोशिश करता हूं. मैं ऐसा करता रहूंगा तो मुझे आगे भी मैच खेलने के मौके मिलते रहेंगे.”

चीजों को रखना है आसान

पडिक्कल ने ये भी कहा, “नंबर तीन पर खेलने को लेकर सोच में ज्यादा बदलाव नहीं आता है. जब आप नंबर तीन पर खेलने जाते हैं तो गेम की स्थिति थोड़ा बदल जाती है. आपको पता होता है कि पिच में क्या हो रहा है. ओपनिंग पार्टनरशिप के बाद आपको पता चल जाता है. आपको पता होता है कि किस स्थिति में खेलने जा रहे हैं. इस वजह से मैं हमेशा चीजों को आसान रखता हूं. मैं ज्यादा सोचने से बचता हूं.”

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ