---विज्ञापन---

खेल angle-right

PKL 2025: पुनेरी पलटन की जीत में चमके ये खिलाड़ी, गुजरात को एकतरफा हराया

प्रो कबड्डी लीग 2025 के आठवें मैच में पुनेरी पलटन ने गुजरात जायंट्स को 41-19 से हराया। इस सीजन की ये पुनेरी पलटन की लगातार दूसरी जीत है, जबकि गुजरात जायंट्स की लगातार दूसरी हार।

---विज्ञापन---

Pro Kabaddi League 2025: प्रो कबड्डी लीग सीजन-12 का आठवां मैच पुनेरी पलटन और गुजरात जायंट्स के बीच खेला गया। इस मैच को पुनेरी पलटन ने एकतरफा अपने नाम किया। गुजरात जायंट्स के रेडर से लेकर डिफेंडर तक इस मैच में पुनेरी पलटन के सामने बेबस दिखें, जिसके चलते पुनेरी पलटन मैच को 41-19 के बड़े अंतराल से अपने नाम किया। इस सीजन पुनेरी पलटन की ये लगातार दूसरी जीत है।

पलटन की जीत में चमके ये खिलाड़ी

पुनेरी पलटन ने इस मैच में रेड के दौरान 17 और टेकल करके 18 पॉइंट्स हासिल किए थे। पुनेरी पलटन की तरफ से रेड करते हुए सबसे ज्यादा आदित्य शिंदे ने 6 और पंकज ने 5 पॉइंट्स हासिल किए थे। इसके अलावा असलम इनामदार ने 3 रेड, 1 बोनस और 1 टेकल के साथ 5 पॉइंट्स हासिल किए थे। वहीं टेकल के दौरान पुनेरी पलटन की तरफ से अबिनेश ने 6, गुरदीप ने 4, गौरव खत्री ने 4, विशाल भारद्वाज ने 2 और वैभव ने 1 अंक हासिल किया था। इसके अलावा पुनेरी पलटन को ऑलआउट के भी 6 अंक मिले थे।

---विज्ञापन---

वहीं गुजरात जायंट्स ने इस मैच में 10 रेड पॉइंट्स, 7 टेकल पॉइंट्स और 2 एक्स्ट्रा पॉइंट्स हासिल किए थे। गुजरात की तरफ से राकेश ने सबसे ज्यादा 6 पॉइंट्स हासिल किए थे। जिसमें 4 रेड और 2 बोनस पॉइंट्स शामिल थे। इसके अलावा शुभम कुमार ने 3 पॉइंट्स हासिल किए थे, जिसमें 2 टेकल और 1 बोनस पॉइंट शामिल रहा। वहीं हिमांशु ने 2, हारिश ने 2 प्रतीक, लकी शर्मा, वी. अजीत और श्रीधर ने 1-1-1-1 अंक हासिल किया था।

पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंती पुनेरी पलटन

2 मैचों में लगातार जीत हासिल करके पुनेरी पलटन की टीम अब पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर पहुंच गई है। पुनेरी पलटन के अब 4 अंक हो गए हैं। इसके अलावा यूपी योद्धाज 4 अंक के साथ दूसरे और यू बुंबा 4 अंक के साथ तीसरे पायदान पर बनी हुई है। वहीं गुजरात जायंट्स की टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे आखिरी पायदान पर बनी हुई है। टीम को अभी तक दोनों ही मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-PKL 2025: यूपी योद्धा के चक्रव्यूह में फंसी पटना पाइरेट्स, हितेश-गगन ने पलटा मैच का पासा

First published on: Sep 02, 2025 09:25 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola