---विज्ञापन---

IND W vs PAK W: भारत और पाकिस्तान में किसका पलड़ा भारी? जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

India Women vs Pakistan Women: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के बीच मुकाबला खेला जाएगा. इस मैच में से पहले भारत और पाकिस्तान के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा है. आइए जानते हैं.

---विज्ञापन---

IND W vs PAK W: महिला टी-20 एशिया कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच 5 सितंबर को मुकाबला खेला जाएगा. ये मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत और पाकिस्तान के बीच ये मुकाबला काफी अहम है. इससे पहले भारतीय टीम 2 मैच जीत चुकी है. भारत और पाकिस्तान महिला टीम के बीच अब तक रिकॉर्ड कैसा रहा है. किस टीम का पलड़ा ज्यादा भारी है. आइए एक नजर डालते हैं.

IND W vs PAK W के बीच कैसा है रिकॉर्ड?

भारत महिला और पाकिस्तान महिला टीम के बीच अब तक 17 टी-20 मैच खेले गए हैं. भारत का पलड़ा ज्यादा भारी रहा है. भारत ने 14 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि पाकिस्तान ने 3 मैच जीते हैं. आखिरी बार टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत हुई थी. भारत ने पाकिस्तान को एकतरफा हराया था. भारत ने 64 रनों से बाजी मारी थी. एशिया कप में भारत और पाकिस्तान महिला टीम आखिरी बार साल 2024 को भिड़ी थी. भारत ने 7 विकेट से मुकाबला जीता था.

---विज्ञापन---

इसके अलावा भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक ओवरऑल 28 मैच खेले गए हैं. भारत ने 25 मैच जीते हैं, जबकि 3 मुकाबले को ही पाकिस्तान अपने नाम कर पाई है.

कब और कहां देखें मुकाबला?

भारत और पाकिस्तान महिला टीम के बीच ये मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से शुरू होगा. टॉस आधे घंटे पहले होगा. मुकाबले का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स टेन 1, सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 और सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 पर किया जाएगा. इसके अलावा मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

---विज्ञापन---

मंधाना पर रहेंगी नजरें

मंधाना पर सभी की नजरें रहने वाली हैं. उन्होंने पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने 64 मैचों में 124 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा मंधाना अब महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक और सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं. ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ उनपर नजरें रहेंगी. भारतीय टीम की नजरें पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल पर नजर बनाने की होंगी.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: BCCI ने एक साथ 65 खिलाड़ियों पर लगाया बैन, लिस्ट में U19 वर्ल्ड कप विनर भी शामिल, जानिए वजह

भारत की संभावित प्लेइंग 11

स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदिनी शर्मा/रेणुका ठाकुर, श्री चरणी, क्रांति गौड़.

---विज्ञापन---

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग 11

मुनीबा अली (विकेटकीपर), शावल जुलफिकर, गुल फिरोजा, आयशा जाफर, सदाफ शमास, फातिमा सना (कप्तान), एयमान फातिमा, उम-ए-हानी, तुबा हसन, नाशरा संधू, सादिया इकबाल.

ये भी पढ़ें: IND vs AFG: टीम इंडिया के इन 5 स्टार खिलाड़ियों पर रहने वाली हैं नजरें

---विज्ञापन---

First published on: Sep 04, 2026 08:01 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola