---विज्ञापन---

जसप्रीत बुमराह को रणजी ट्रॉफी क्यों खिलाना चाहती है बीसीसीआई? सामने आई ये बड़ी वजह

जसप्रीत बुमराह को बीसीसीआई रणजी ट्रॉफी खिलाना चाहती है. वह न्यूजीलैंड दौरे से पहले फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलते हुए नजर आ सकते है. बोर्ड उन्हें क्यों फर्स्ट क्लास मैच खिलाना चाहती है. आइए जानते हैं इसके पीछे की बड़ी वजह.

---विज्ञापन---

Jasprit Bumrah: भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए उतरेगी. इस सीरीज के लिए भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह को भी शामिल किया गया है. श्रीलंका के खिलाफ खेली गई पिछली टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह फिटनेस की वजह से बाहर हो गए थे. लेकिन अब जसप्रीत बुमराह को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए मौका दिया गया है. हालांकि अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के बाद बीसीसीआई जसप्रीत बुमराह को रणजी ट्रॉफी खिलाना चाहती है, आइए जानते हैं पूरा मामला.

बीसीसीआई क्यों खिलाना चाहती है रणजी ट्रॉफी?

जसप्रीत बुमराह ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट नवंबर 2025 में खेला था. इसके बाद वह आईपीएल और टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हुए नजर आए हैं. उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में हाल ही में मौका मिला था, लेकिन 2 मैच खेलने के बाद वह चोटिल हो गए थे. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार जसप्रीत बुमराह को फर्स्ट क्लास मैच खेलना होगा और रेड बॉल में अपनी फिटनेस साबित करनी होगी. ऐसे में बुमराह न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले रणजी ट्रॉफी खेल सकते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: BCCI ने एक साथ 65 खिलाड़ियों पर लगाया बैन, लिस्ट में U19 वर्ल्ड कप विनर भी शामिल, जानिए वजह

जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर बात करते हुए एक सूत्र ने कहा कि अभी वह अपनी फिटनेस की वजह से टेस्ट मैच नहीं खेल रहे हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने से पहले ये देखना है कि उनके घुटने फर्स्ट क्लास का लोड बर्दाशत कर पाते हैं या नहीं. अब ये देखना दिलचस्प है कि वह न्यूजीलैंड में इंडिया A के लिए फर्स्ट क्लास मैच खेलेंये या फिर वह रणजी ट्रॉफी खेलेंगे.

---विज्ञापन---

जसप्रीत बुमराह को अक्टूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए आराम दिया जा सकता है. बुमराह की चोटिल होने की समस्या नई नहीं हैं. वह कई बार अहम सीरीज से पहले चोटिल होकर टीम इंडिया का साथ छोड़ चुके हैं. इसलिए बीसीसीआई बुमराह की फिटनेस को गंभीरता से ले रही है.

ये भी पढ़ें: IND vs AFG: टीम इंडिया के इन 5 स्टार खिलाड़ियों पर रहने वाली हैं नजरें

---विज्ञापन---

भारत के लिए अहम है न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज भारतीय टीम के नजरिए से काफी अहम है. भारतीय टीम WTC फाइनल में पहुंचने के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज हर हाल में जीतना चाहेगी. भारत के पास WTC 2025-27 के साईकिल में अब 7 टेस्ट बचे हैं. भारत को 6 मुकाबले जीतने जरूरी हैं. इस लिहाज से भारतीय टीम पूरी तैयारी के साथ न्यूजीलैंड दौरे पर जाना चाहेगी. एक से ज्यादा मैच हारने पर भारत की WTC फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो जाएंगी.

First published on: Sep 04, 2026 09:16 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola