News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Pro Kabaddi League 2025: प्रो कबड्डी लीग (PKL 2025) में 1 अगस्त को यूपी योद्धा और पटना पटना पाइरेट्स के बीच मैच खेला गया। पटना ने टूर्नामेंट का पहला मुकाबला खेला था, वहीं योद्धा का ये दूसरा मुकाबला था। इस मैच को यूपी ने 34-31 से अपने नाम कर लिया। पटना को पहले मुकाबले में शिकस्त का सामना करना पड़ा, जबकि यूपी ने सीजन का दूसरा मुकाबला अपने नाम किया। यूपी की ओर से गगन गौड़ा और सुमित ने शानदार खेल दिखाया।
वाइजैग के विश्वनाध स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मुकाबले में गगन गौड़ा ने पटना के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। वह शुरुआत से ही अच्छी लय में दिख रहे थे। उन्होंने कुल 5 रेड्स पॉइंट अर्जित किए। इसके अलावा सुमित डिफेंडर ने 5 टैकल पॉइंट हासिल किए। इस तरह दोनों खिलाड़ियों ने यूपी के लिए शानदार प्रदर्शन किया। वहीं भावनी राजपूत ने भी 5 रेड्स हासिल किए।
पटना की ओर से मनिंदर सिंह ने बेहतरीन खेल दिखाया। वह यूपी के खिलाफ खुलकर खेल रहे थे। उन्होंने शानदार प्रदर्शन भी किया। मनिंदर ने कुल 7 रेड्स हासिल की। लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। उनके अलावा पटना की ओर से आयान लोहचब ने भी 9 पॉइंटस हासिल किए।
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।