
टीम इंडिया के लिए कब खेलने उतरेंगे रोहित-विराट? यहां देखें पूरा शेड्यूल
Written By Alsaba Zaya

Written By Alsaba Zaya
भारतीय टीम के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली अब केवल वनडे ही खेलते हैं. दोनों खिलाड़ियों ने टेस्ट और टी-20आई से संन्यास का ऐलान कर दिया है. हाल ही में रोहित और विराट ने भारत के लिए इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था. अब फैंस रोहित और विराट का इंतजार भारतीय जर्सी में कर रहे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं रोहित और विराट कब खेलते हुए टीम इंडिया के लिए दिखाई देंगे.
रोहित शर्मा और विराट कोहली टीम इंडिया के लिए सितंबर में खेलते हुए दिखाई देंगे. भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज घर पर खेलेगी. पहला मैच 27 सितंबर को खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला 30 सितंबर को खेला जाना है. इसके अलावा 3 अक्टूबर को तीसरा मुकाबला खेला जाएगा. इसके बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड का दौरा करेगी, जहां पर 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली को भी मौका मिलेगा. पहला मैच 4 नवंबर को खेला जाएगा, जबकि सीरीज का आखिरी मुकाबला 15 नवंबर को खेला जाएगा. फैंस अब इस सीरीज का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: