---विज्ञापन---

एशियन गेम्स 2026 में ये 3 खिलाड़ी टीम इंडिया को दिला सकते हैं गोल्ड, जापान में मचाएंगे तहलका

Asian Games 2026: भारतीय क्रिकेट टीम ने पिछली बार एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था. जिसके कारण ही 2026 में भी टीम इंडिया उसी प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी. जिसके लिए ही बीसीसीआई ने अपनी मुख्य टीम भेजी है. जिसमें सभी सुपरस्टार नजर आ रहे हैं.

---विज्ञापन---

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 की शुरुआत 19 सितंबर से हो रही है. हालांकि इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 28 सितंबर को क्वार्टर फाइनल में खेलने वाली है. जिसके लिए ही फिलहाल भारतीय टीम तैयारी कर रही है. जापान में टीम इंडिया ऐसे विकेट पर खेलने वाली है, जहां पर बहुत ज्यादा क्रिकेट नहीं होता है. ऐसे में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर और कार्यवाहक हेड कोच भी दबाव में होने वाले हैं. ऐसे समय में टीम इंडिया के 3 सितारे खुद को इस बड़े लेवल पर भी साबित करेंगे. अगर ये 3 खिलाड़ी चले, तो टीम इंडिया बैक टू बैक एशियन गेम्स गोल्ड मेडल जीत सकती है. 

वैभव सूर्यवंशी 

15 साल के वैभव सूर्यवंशी के लिए टीम इंडिया का पहला बड़ा टूर्नामेंट एशियन गेम्स 2026 ही होने वाला है. बड़े टूर्नामेंट में वैभव सूर्यवंशी बहुत ही कमाल का प्रदर्शन करते हैं. जिसके कारण ही इस टूर्नामेंट में इस युवा खिलाड़ी से टीम मैनेजमेंट को बड़ी उम्मीदें होंगी. सूर्यवंशी ने अंडर-19 टीम के लिए खेलते हुए ऐसे कई पिच पर खेला है. जहां पर बहुत ही कम क्रिकेट होता है. ऐसे में उनका ये अनुभव टीम इंडिया के बहुत काम आ सकता है. इसके अलावा जापान का मैदान छोटा है, ऐसे में वैभव सूर्यवंशी के पास छक्कों की बारिश करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका है.

---विज्ञापन---

जसप्रीत बुमराह 

सुपरस्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी जापान की पिच पर बहुत ही घातक साबित हो सकते हैं. ऐसे पिच पर गेंदबाजों को बहुत ज्यादा मदद मिलती है. ऊपर से जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाज को पिच से मदद निकालना भी आता है. जिसके कारण ही बुमराह अपने दम पर मैच पलट सकते हैं. टीम इंडिया ने इसी टूर्नामेंट को ध्यान में रखकर ही जसप्रीत बुमराह की टी-20 टीम में वापसी कराई है. ऐसे में गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई भी बुमराह के कंधे पर ही होने वाली है. जिसके कारण ही बुमराह से टीम मैनेजमेंट के साथ ही साथ फैंस को भी बड़ी उम्मीदें रहने वाली हैं. सबसे बड़ी बात ये है कि बड़े मैचों में बुमराह और भी बेहतर हो जाते हैं. 

ये भी पढ़ें: ‘पैंट की तरह मन बदलते हो…’ पाकिस्तानी चीफ सिलेक्टर पर फूटा जेसन गिलेस्पी का गुस्सा

---विज्ञापन---

शिवम दुबे 

तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर शिवम दुबे हर सीरीज के बाद और भी बेहतर होते जा रहे हैं. बल्ले के साथ शिवम दुबे ने कमबैक के बाद लगभग हर बड़े मैच में अपना योगदान दिया है. लेकिन अब गेंद के साथ भी दुबे अपना इंपैक्ट छोड़ रहे हैं. जब भी टीम इंडिया को विकेट की तलाश होती है, तो कप्तान दुबे को गेंद सौंपते हैं. ऐसे समय में वो बल्लेबाजों को परेशान करके विकेट निकालने में भी सफलता हासिल करते हैं. इन्हीें कारणों से ही अब शिवम दुबे के ऊपर फैंस और टीम मैनेजमेंट दोनों का ही भरोसा बढ़ गया है. 

ये भी पढ़ें: IND vs AFG: पहले T20 मैच में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के 4 खिलाड़ी, अपनी बारी का करना होगा इंतजार

---विज्ञापन---

First published on: Sep 04, 2026 07:59 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola