अब पाकिस्तानी चीफ सिलेक्टर आकिब जावेद का नंबर, हो सकती है छुट्टी, सामने आया बड़ा अपडेट

Aaqib Javed: पाकिस्तान क्रिकेट में फिलहाल बवाल मचा हुआ है. अब तक कई खिलाड़ियों का पत्ता साफ हो चुका है. साथ में हेड कोच का भी पत्ता साफ कर दिया गया है. अब पाकिस्तानी चीफ सिलेक्टर आकिब जावेद को अपने पद से हटना पड़ सकता है.

आकिब जावेद / Image Source: AI

आकिब जावेद / Image Source: AI

विज्ञापन

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड लगातार कई बदलाव कर रही है. इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज गंवाने के बाद अब तक 7 खिलाड़ियों को टीम से निकाल दिया गया है. इसके अलावा हेड कोच और फास्ट बॉलिंग कोच की भी छुट्टी कर दी गई है. अब खबर है कि पीसीबी, चीफ सिलेक्टर आकिब जावेद की छुट्टी कर सकती है. इससे पहले मिस्बाह उल हक सिलेक्शन कमेटी से इस्तीफा दे चुके हैं. लेकिन अब लगता है कि एक और विकेट गिरने वाला है.

चीफ सिलेक्टर की हो सकती है छुट्टी

इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान को पहला मैच एक पारी और 103 रनों से हारना पड़ा. दूसरे मैच लॉर्ड्स में खेला गया था और इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 194 रनों से एकतरफा हराया और सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया. इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने 7 खिलाड़ियों को दल से बाहर कर दिया और 7 नए खिलाड़ियों को पाकिस्तान से इंग्लैंड के लिए रवाना कर दिया. इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान टेस्ट टीम के हेड कोच की भूमिका संभाल रहे सरफराज अहमद और फास्ट बॉलिंग कोच उमर गुल की भी छुट्टी कर दी गई.

विज्ञापन

अब सूत्रों के मुताबिक पीसीबी, चीफ सिलेक्टर आकिब जावेद को भी हटाने वाली है. पीसीबी उन्हें लाहौर स्थित हाई परफॉर्मेंस सेंटर में विकास निदेशक के रूप में अपनी भूमिका पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहेगी. इसके अलावा सूत्र ने ये भी दावा किया कि इंग्लैंड से इमाम उल हक, मोहम्मद रिजवान और सलमान अली आगा को पाकिस्तान भेजना पीसीबी का फैसला था. इसके अलावा बाकि खिलाड़ियों को वनडे और टी-20 टीम के हेड कोच माइक हेसन की सिफारिश पर वापस भेजा गया था. हेसन कुछ नए खिलाड़ियों को अजमाना चाहते थे.

विज्ञापन

सीरीज के बाद बदल सकती है चयन समिति

सूत्रों ने दावा किया है कि इंग्लैंड सीरीज के बाद पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी पाकिस्तान की सिलेक्शन कमेटी को बदल सकते हैं. एक नई सिलेक्शन कमेटी की घोषणा की जा सकती है. इससे पहले मोहसिन नकवी पाकिस्तान टीम का बचाव कर चुके हैं. उन्होंने पाकिस्तानी पूर्व खिलाड़ियों को खरी खोटी सुनाई थी, जो पाकिस्तान टीम की आलोचना कर रहे थे. नकवी ने कहा था कि मैं सिर्फ वसीम अकरम जैसे खिलाड़ियों की सलाह लेने के लिए तैयार हूं. बाकि खिलाड़ी क्या कहते हैं मुझे फर्क नहीं पड़ता है. उन्होंने भारत का भी उदाहरण देते हुए कहा था कि टीम इंडिया को आयरलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. लेकिन इससे उनकी क्रिकेट रातोंरात खत्म नहीं हो गई. पाकिस्तान आईसीसी रैंकिंग में अच्छा कर रही है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ