साउथ अफ्रीका के लुआन ड्रे प्रीटोरियस ने लगाया तूफानी शतक, T20I का बड़ा रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज लुआन-ड्रे प्रिटोरियस ने नामीबिया के खिलाफ शतक लगाकर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उन्होंने अफगानिस्तान के बल्लेबाज को पीछे छोड़कर करियर में बड़ी उपलब्धि हासिल की है.

Lhuan-dre Pretorius

साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज ने किया कमाल (Photo: AI)

Lhuan-dre Pretorius: नामीबिया के खिलाफ ट्राई सीरीज के 6वें मैच में साउथ अफ्रीका के युवा बल्लेबाज ने लुआन ड्रे प्रिटोरियस ने शतक मारकर इतिहास रच दिया है. उन्होंने 52 गेंदों में अपने करियर का पहला शतक मारा. पिछले मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ 20 साल के प्रिटोरियस शतक लगाने से सिर्फ 6 रन दूर रह गए थे. वो 94 में आउट हो गए थे. इस बार प्रिटोरियस बिल्कुल भी नहीं चूके और उन्होंने एक ऐतिहासिक शतक जड़कर कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए.

विज्ञापन

प्रिटोरियस ने खेली शानदार पारी

फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी की. प्रिटोरियस और कॉनर एस्टरहुइजेन ने टीम को जबरदस्त शुरुआत दिलाई. दोनों के बीच 156 रनों की साझेदारी हुई. कॉनर ने 88 रन बनाए. प्रिटोरियस 101 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने 53 गेंदों का सामना किया. प्रिटोरियस ने 5 चौके और 8 छक्के लगाए. इन दोनों की बड़ी पारियों की बदौलत साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 228 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया.

विज्ञापन

प्रिटोरियस ने रचा इतिहास

प्रिटोरियस ने टी20 में 20 साल और 161 दिन की उम्र में शतक लगाकर बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. अब वो फुल मेंबर टीमों में इंटरनेशनल शतक लगाने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के प्लेयर बन चुके हैं. प्रिटोरियस ने अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजई के रिकॉर्ड को तोड़ा है. उन्होंने 2019 में 20 साल और 337 दिन की उम्र में शतक ठोका था. अब 7 साल बाद प्रिटोरियस ने बड़ा कारनामा किया है. उन्होंने मुकाबले में आठ सिक्स लगाए. प्रिटोरियस ने अब ओवरऑल टी20 में 100 सिक्स लगाने का आंकड़ा भी पार कर लिया है. वो अब तक 17 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं.

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका की हुई जीत

साउथ अफ्रीका ने नामीबिया के खिलाफ 11 रनों से जीत हासिल की. नामीबिया ने अफ्रीका को पहले मैच में हराकर उलटफेर भी किया था. इस बार भी कुछ ऐसा ही होने वाला था लेकिन अंत में बच गए. 229 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नामीबिया 3 विकेट खोकर 217 रन ही बना पाई. लॉरेन स्टीनकम्प और जान फ्रायलिंक ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 119 रनों की शानदार साझेदारी की. उस वक्त लगा था कि नामीबिया मुकाबला जीत जाएगी. बाद में मामला एकदम से पलट गया. लॉरेन को 61 के स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा. वहीं 72 के स्कोर पर फ्रायलिंक भी आउट हो गए. अंत में 20 ओवर खत्म होने तक टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ