News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Pro Kabaddi League 2025: प्रो कबड्डी लीग 2025 में आज का दूसरा मैच जयपुर पिंक पैंथर्स और पटना पायरेट्स के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला रात 9 बजे खेला जाएगा। जयपुर पिंक पैंथर्स आज से अपने सीजन-12 अभियान की शुरुआत करने वाली है। जबकि पटना पायरेट्स एक मैच खेल चुकी है, जिसमें पटना को हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में आज दोनों टीमों अपना-अपना जीत का खाता खोलना चाहेंगी। जहां जयपुर पिंक पैंथर्स की कप्तानी नीतिन रावल कर रहे हैं को वहीं पटना पायरेट्स के कप्तान अंकित हैं।
प्रो कबड्डी लीग में अभी तक जयपुर पिंक पैंथर्स और पटना पायरेट्स के बीच 22 मुकाबले खेले जा चुके हैं। जिसमें से 13 मैचों में पटना पायरेट्स ने जीत हासिल की है, जबकि जयपुर पिंक पैंथर्स को 9 मैचो में जीत मिली है। आखिरी बार जब ये दोनों टीमें आमने-सामने हुई थी तो पटना पायरेट्स ने 43-41 से मैच को अपने नाम किया था। ऐसे में पटना पायरेट्स का पलड़ा प्रो कबड्डी लीग में जयपुर पिंक पैंथर्स पर भारी है।
Former teammates collide in a battle between the two most successful sides 🌟
— ProKabaddi (@ProKabaddi) September 2, 2025
LIVE updates → https://t.co/cfORnVakqn or the Pro Kabaddi Official App 📲 #PKL12 #ProKabaddi #GhusKarMaarenge #JaipurPinkPanthers #PatnaPirates pic.twitter.com/jdFVGqyxsF
जयपुर पिंक पैंथर्स और पटना पायरेट्स के बीच होने वाले इस मैच को आप स्टार स्पोर्ट्स पर रात 9 बजे देख सकते हैं। इसके अलावा जियोहॉटस्टार पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग होगी।
जयपुर पिंक पैंथर्स
रेडर- सोम्बर, रितिक शर्मा, साहिल, विनय, मीतू, अली समदी चोबतारश, मंजीत, उदय पार्टे, नितिन कुमार।
डिफेंडर- अभिषेक केएस, रौनक सिंह, नितिन कुमार, रेजा मीरबाघेरी, दीपांशु, आर्यन, साहिल देशवाल, मोहित, आशीष कुमार।
ऑलराउंडर- नीतिन रावल
पटना पायरेट्स
रेडर- अयान, दीपक, साहिल पाटिल, सुधाकर एम, मिलन, अंकित, मनदीप, मनिंदर सिंह।
डिफेंडर- हामिद मिर्जाई नादेर, नवदीप, त्यागराजन युवराज, सौरभ, प्रियांशु, सोमबीर, बालासाहेब शाहजी जाधव, अमीन घोरबानी, संकेत सावंत, दीपक राजेंद्र सिंह।
ऑलराउंडर- अंकित
ये भी पढ़ें:-PKL 2025: पुनेरी पलटन की जीत में चमके ये खिलाड़ी, गुजरात को एकतरफा हराया
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।