News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
UP Yoddhas vs Patna Pirates: प्रो कबड्डी लीग (PKL 2025) में आज यूपी योद्धाज और पटना पायरेट्स के बीच मैच होने वाला है। पटना टूर्नामेंट का अपना पहला मैच खेलने वाली है, वहीं योद्धाज एक मैच जीतकर आ रहे हैं। पटना पायरेट्स को PKL की सबसे लोकप्रिय टीम माना जा सकता है। यूपी के कप्तान सुमित सांगवान अपनी टीम को दूसरी जीत दिलाने की कोशिश करेंगे, वहीं पायरेट्स भी बेहतरीन तरीके से शुरुआत चाहेंगे। इसी वजह से यह मैच काफी महत्वपूर्ण बन जाता है।
प्रो कबड्डी लीग में आज दो मैच होने वाले हैं। टूर्नामेंट का सातवां और आज के दिन का पहला मुकाबला पटना पायरेट्स बनाम यूपी योद्धाज रहने वाला है। यह मुकाबला वाइजैग के विश्वनाध स्पोर्ट्स क्लब में होगा। यूपी की कमान इस साल सुमित सांगवान के हाथ में है, वहीं पटना पायरेट्स के कप्तान स्टार ऑलराउंडर अंकित जगलान हैं। यूपी जीत दर्ज करके पॉइंट्स टेबल के टॉप पर जाना चाहेगी। इन दोनों टीमों के पिछले कुछ सीजन में मैच शानदार रहे हैं। यह भी उसी तरह का रह सकता है।
यूपी योद्धाज और पटना पायरेट्स के बीच प्रो कबड्डी लीग का यह मैच शाम 8 बजे से लाइव आएगा। फैंस इस मैच का आनंद स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर ले सकते हैं। ऑनलाइन यह महामुकाबला जियोहॉटस्टार ऐप पर लाइव आएगा।
ये भी पढ़ें:- PKL 2025: देवांक के आगे नहीं टिक पाई हरयाणा स्टीलर्स, पहले मैच में बंगाल वॉरियर्स की धमाकेदार जीत
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।