'पैंट की तरह मन बदलते हो…' पाकिस्तानी चीफ सिलेक्टर पर फूटा जेसन गिलेस्पी का गुस्सा

Jason Gillespie: पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन को लेकर पूर्व हेड कोच जेसन गिलेस्पी ने अब चीफ सिलेक्टर आकिब जावेद को फटकार लगाई है. उन्होंने आकिब को लेकर बड़ा दावा किया और साथ में ये भी कहा कि उन्हें पहले खुद को आईने में देखना चाहिए.

आकिब जावेद और जेसन गिलेस्पी/ Image Source: AI

आकिब जावेद और जेसन गिलेस्पी/ Image Source: AI

Jason Gillespie: इंग्लैंड के खिलाफ मिली टेस्ट सीरीज में हार के बाद हुए कई बदलाव से अब पाकिस्तान क्रिकेट की आलोचना पूरी दुनिया में हो रही है. इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए अब तक 2 मैचों में पाकिस्तान को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला किया और अपने 7 खिलाड़ियों को स्क्वाड से बाहर कर दिया. इसके अलावा हेड कोच और फास्ट बॉलिंग कोच की भी छुट्टी कर दी गई. अब पाकिस्तान के पूर्व हेड कोच और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज जेसन गिलेस्पी ने चीफ सिलेक्टर आकिब जावेद को खरी खोटी सुनाई है.

विज्ञापन

जेसन गिलेस्पी पर फूटा गुस्सा

जेसन गिलेस्पी ने पाकिस्तानी चीफ सिलेक्टर आकिब जावेद को लेकर कहा है कि वह पैंट की तरह अपना मन बदलते हैं. उन्होंने कहा कि मुझे पाकिस्तानी खिलाड़ियों के लिए दुख हो रहा है. इन लोगों का काम यही है. बाहर से देखने पर लगता है कि पीसीबी और सिलेक्टर डर का इस्तेमाल कर रहे हैं. गिलेस्पी का मानना है कि आकिब के पास सिलेक्शन की कोई प्लान नहीं है. वो अपना मन ऐसे बदलते हैं, जैसे पैंट बदली जाती हो. उन्होंने ये भी दावा किया कि आकिब और खिलाड़ियों के बीच संवाद नहीं है.

विज्ञापन

उन्हें खुद आईना देखने की जरूरत- गिलेस्पी

इससे पहले आकिब, जावेद जेसन गिलेस्पी और गैरी कर्स्टन को पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन का जिम्मेदार ठहरा चुके हैं. गिलेस्पी ने कहा कि आकिब ने हाल ही में आकर मुझे और गैरी को खराब चल रही चीजों का दोषी ठहराया था. वह दो सालों से सिलेक्शन कमेटी के अध्यक्ष हैं. हम तो वहां नहीं गए. इसके बाद भी वह हमें गलत बता रहे हैं. मुझे लगता है कि आकिब को खुद आईने में देखना चाहिए.

विज्ञापन

पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन पर बवाल

इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच पाकिस्तान को एक पारी और 103 रनों से हारना पड़ा. वहीं, दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान को 194 रनों से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था. हार के बाद पाकिस्तान टीम से 7 खिलाड़ियों को बाहर कर दिया गया. इसके अलावा इमाम उल हक और मोहम्मद रिजवान के सिलेक्शन पर सवाल उठे और पीसीबी ने दोनों खिलाड़ियों के सिलेक्शन को लेकर कारण बताओ नोटिस भी जारी किया. बोर्ड ने ये भी पूछा है कि इन खिलाड़ियों को किस आधार पर चुना गया. वहीं, हेड कोच सरफराज अहमद और फास्ट बॉलिंग कोच उमर गुल को भी टीम से बाहर कर दिया गया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ