---विज्ञापन---

IND vs AFG: पहले T20 मैच में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के 4 खिलाड़ी, अपनी बारी का करना होगा इंतजार

IND vs AFG: अफगानिस्तान की टीम दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टीम इंडिया को होस्ट कर रही है. इस सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर को खेला जाने वाला है. भारतीय क्रिकेट टीम पहले टी-20 मुकाबले में ही अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम के साथ उतरने वाली है.

---विज्ञापन---

IND vs AFG: टीम इंडिया को जब से आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में हार मिली है. उसके बाद से ही टीम मैनेजमेंट पर हर मुकाबला जीतने का दबाव है. अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी ये दबाव नजर आने वाला है. हाल में ही बीसीसीआई ने उस सीरीज हार को लेकर बातचीत की थी. ऐसे में कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर पहले मुकाबले से ही खुद को साबित करने उतरेंगे. जिसकी वजह से टीम इंडिया 13 सितंबर को अपनी बेस्ट टीम के साथ खेलेगी. जिसके कारण ही 4 स्टार खिलाड़ियों को बेंच पर भी बैठना पड़ेगा. 

अभिषेक शर्मा 

सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को पहले टी-20 मैच में बेंच पर बैठना पड़ सकता है. वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन करके अपनी जगह प्लेइंग 11 में भी पक्की कर ली है. वहीं अब टीम संजू सैमसन को भी मौका देना चाहेगी. जिसके कारण ही अभिषेक शर्मा को बाहर करने का रिस्क उठाना पड़ेगा. टीम इंडिया के लिए पिछली 6 पारियों में अभिषेक शर्मा फेल हो गए हैं. ऐसे में टीम मैनेजमेंट संजू सैमसन को बाहर बिठा कर आलोचना का शिकार नहीं बनना चाहेगी. 

---विज्ञापन---

नीतीश कुमार रेड्डी 

तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी लंबे समय के बाद इंजरी से वापसी कर रहे हैं. नीतीश कुमार रेड्डी को हालांकि उसके बाद भी प्लेइंग 11 से बाहर ही बैठना पड़ेगा. टीम इंडिया फिलहाल इस भूमिका में शिवम दुबे को आजमा रही है. दुबे ने अब तक इस रोल को बहुत अच्छे से निभाया भी है. ऐसे में उन्हें बाहर करने का कोई कारण नहीं है. जिसके कारण ही रेड्डी की अपनी बारी का इंतजार करना होगा. 

रवि बिश्नोई 

स्टार स्पिनर रवि बिश्नोई को भी पहले टी-20 मैच की प्लेइंग 11 में जगह मिलना बहुत ही मुश्किल नजर आ रहा है. टीम इंडिया पहले टी-20 मैच में 3 स्पिनर के साथ उतर सकती है. जिसमें अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर तो ऑलराउंडर की भूमिका में नजर आएंगे. वहीं मुख्य स्पिनर के रूप में वरुण चक्रवर्ती का खेलना भी तय नजर आ रहा है. जिसकी वजह से ही बिश्नोई को भी प्लेइंग 11 में जगह बनाने के लिए इंतजार करना होगा. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: जापान के खिलाफ पहली बार खेलेगी टीम इंडिया, बीसीसीआई ने किया ऐलान

हर्षित राणा 

उभरते हुए स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा का नाम भी इस लिस्ट में नजर आ सकता है. राणा भी इंजरी के बाद वापसी कर रहे हैं, लेकिन टीम इंडिया पहले टी-20 मैच में अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह को मौका दे सकती है. राणा को इसके कारण ही फिलहाल बाहर बैठना पड़ सकता है. राणा के पास भी बल्लेबाजी करने के गुर हैं, लेकिन टीम मुख्य 2 तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकती है. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: दलीप ट्रॉफी 2026 फाइनल से पहले साउथ जोन का बदल गया स्क्वाड, टीम में है सितारों की भरमार

First published on: Sep 04, 2026 07:06 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola