विजेता टीम को मिलने वाला कप ही हो गया गायब, जानें पूरा मामला

Olympiad Nona Gaprindashvili Cup Missing: भारतीय टीम ने 2022 में चेन्नई में हुए पिछले शतरंज ओलंपियाड में ‘नोना गैप्रिंडाशविली कप’ अपने नाम किया था। जिसके बाद से ये कप आखिल भारतीय शतरंज महासंघ (AICF) के पास थी, लेकिन अब खबर सामने आ रही है कि ये ‘नोना गैप्रिंडाशविली कप’ गायब हो गया है।

Nona Gaprindashvili Cup

Nona Gaprindashvili Cup

विज्ञापन

Olympiad Nona Gaprindashvili Cup Missing: शतरंज ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन करने वाले दल मिलने वाला ‘नोना गैप्रिंडाशविली कप’ भारत में गायब हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक आखिल भारतीय शतरंज महासंघ (AICF) द्वारा ‘नोना गैप्रिंडाशविली कप’ खो गया है, जो काफी शर्मिंदगी वाली बात मानी जा रही है। खुद आखिल भारतीय शतरंज महासंघ (AICF) के पदाधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है। साल 2022 में भारतीय टीम ने चेन्नई में हुए पिछले शतरंज ओलंपियाड में ट्रॉफी को अपने नाम किया था। तबसे ये ट्रॉफी भारत के पास ही थी।

AICF के अधिकारियों ने दी जानकारी

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक आखिल भारतीय शतरंज महासंघ के तीन अधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन दो साल में एक बार होता है और भारतीय टीम ने 2022 में चेन्नई में हुए पिछले शतरंज ओलंपियाड में ट्रॉफी जीती थी। शतरंज की वैश्विक नियामक संस्था ने आखिल भारतीय शतरंज महासंघ को एक ईमेल भेजकर भारत से ट्रॉफी लौटाने का अनुरोध किया था। क्योंकि बुडापेस्ट में चल रहे शतरंज ओलंपियाड के विजेताओं को राउंड 11 की समाप्ति के बाद ये कप दिया जाना है।

विज्ञापन

आखिल भारतीय शतरंज महासंघ के सचिव देव ए पटेल ने इंडियन एक्सप्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि, “फिलहाल हमें गैप्रिंडाशविली कप का पता नहीं है। हम इसे खोजने की बहुत कोशिश कर रहे हैं क्योंकि यह राष्ट्रीय गौरव का मामला है। हमें उम्मीद है कि हमारी खोज सफल होगी। ”

विज्ञापन

आखिरी बार चेन्नई में था कप

नई दिल्ली और चेन्नई में आखिल भारतीय शतरंज महासंघ (AICF) के दफ्तरों और चेन्नई के उस होटल में तलाशी शुरू की गई, जहां कप को आखिरी बार देखा गया था। पिछले AICF पदाधिकारियों से संपर्क किया गया और खिलाड़ियों से भी पूछा गया कि क्या उन्होंने ट्रॉफी ली है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ