IND vs BAN: 'ओए..सोए हैं सब लोग....', चेन्नई टेस्ट में रोहित शर्मा अपने ही खिलाड़ियों पर भड़क उठे, देखें वीडियो

Rohit Sharma: भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे मैच में रोहित शर्मा अपने ही साथी खिलाड़ियों पर भड़क उठे। उन्होंने साथी खिलाड़ियों पर तंज भी कसा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Rohit Sharma (3)

Rohit Sharma: भारत-बांग्लादेश के बीच खेली जी रही 2 टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला चेन्नई में होने जा रहा है। अब तक खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम बांग्लादेश से आगे है। हालांकि चेन्नई टेस्ट मैच में रोहित शर्मा फील्डिंग के दौरान अपने ही खिलाड़ियों पर भड़क उठे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

रोहित शर्मा भड़क उठे

रोहित शर्मा का एक वीडियो मैच के दूसरे दिन वायरल हुआ था। भारतीय टीम दूसरे दिन फील्डिंग कर रही थी। इस दौरान रोहित शर्मा अपने साथी खिलाड़ियों पर भड़क उठे और कहा ‘ ओए सोए हैं सब लोग। अब रोहित का अपने साथी खिलाड़ियों से इस लहजे में बात करना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। रोहित अक्सर अपने खिलाड़ियों को मैदान पर डांटते रहते हैं। खासकर जूनियर खिलाड़ियों को रोहित की नसीहत मैदान पर मिलती रहती है। वहीं दूसरी ओर रोहित अपने साथी खिलाड़ियों से मजाक करते हुए भी नजर आते रहते हैं। इसके अलावा हिटमैन का रिएक्शन का वीडियो भी डगआउट से वायरल होता रहता है।

विज्ञापन

नहीं चला बल्ला

वहीं रोहित शर्मा के निजी प्रदर्शन की बात करें तो चेन्नई टेस्ट में उनका बल्ला नहीं चल सका। पहली पारी में फ्लॉप होने के बाद हिटमैन दूसरी पारी में भी खासा कमाल नहीं कर सके। रोहित ने पहली पारी में 19 गेंदों में 6 रन बनाए थे, जबकि दूसरी पारी में भी वह 7 गेंदों में 5 रन बनाकर चलते बने। हालांकि दूसरे टेस्ट मैच से पहले रोहित का फॉर्म में आना भारतीय टीम के नजरिए से काफी अहम है।

विज्ञापन

मैच का हाल

तीसरे दिन का खेल शुरू होने के बाद शुभमन गिल और ऋषभ पंत शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। पंत और गिल 50 रनों की साझेदारी भी कर चुके हैं। गिल पहले सेशन में अर्धशतक जमा चुके हैं। वह 82 गेंद में 54 रन बनाकर नाबाद हैं। भारतीय टीम 344 रन की बढ़त भी बना चुकी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ