Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

ईरान-इजरायल जंग के बीच फंस गया बांग्लादेशी खिलाड़ी, सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट

Iran Israel War 2026: 28 फरवरी से ईरान और इजरायल के बीच टेंशन बढ़ी हुई है. मध्य पूर्व के देशों में भी टेंशन का माहौल है. जंग के दौरान स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज बुरी तरह फंस गया है. खुद इस खिलाड़ी ने भावुक पोस्ट साझा किया है.

Author
Written By: Alsaba Zaya Updated: Mar 1, 2026 12:58

Iran Israel War 2026: 28 फरवरी को इजरायल ने ईरान पर हमला किया, जिसके बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट के कई देशों पर अमेरिकी सैन्य अड्डों पर जवाबी हमला किया. ईरान ने सऊदी अरब, यूएई समेत कई देशों पर भी हमला किया. हालांकि ईरान और इजरायल जंग के बीच स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज बुरी तरह से फंस गया है. बांग्लादेश के स्टार खिलाड़ी ने खुद सोशल मीडिया पर भावुक बयान भी साझा किया है.

जंग के बीच फंस गया स्टार विकेटकीपर

ईरान और इजरायल जंग के बीच बांग्लादेश के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम सऊदी अरब में फंसे हुए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए इसकी जानकारी दी. स्टार खिलाड़ी ने लिखा मैं कुछ दिन पहले उमराह हज के लिए मक्का आया था. अल्हम्दुलिल्लाह मेरा हज पूरा हो गया है और आज मैं दुबई (एमिरेट्स) होते हुए बांग्लादेश वापस जा रहा हूं… हमने आज सुबह जेद्दा से दुबई के लिए EK 0806 फ्लाइट ली थी, लेकिन दुर्भाग्यवश अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच युद्ध के कारण सभी फ्लाइटें जेद्दा लौट गईं और अब मैं हजारों यात्रियों के साथ जेद्दा हवाई अड्डे पर फंसा हुआ हूं… केवल सर्वशक्तिमान अल्लाह ही जानता है कि हम अन्य बांग्लादेशियों के साथ कब और कैसे ढाका जा पाएंगे. आपकी दुआओं की कामना करता हूं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान से हार के बाद श्रीलंका क्रिकेट में खलबली, हेड कोच सनथ जयसूर्या ने किया पद छोड़ने का फैसला!

भारतीय स्टार खिलाड़ी भी फंसी

स्टार भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु भी ईरान और इजरायल जंग के बीच दुबई में फंसी हुई हैं, जो बर्मिंघम से उनका कनेक्टिंग पॉइंट था. उन्होंने भी सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी और लिखा कि अगली जानकारी तक सभी फ्लाइट रद्द है. इसके अलावा भारतीय बास्केटबॉल टीम भी कतर में फंसी हुई है.टीम वर्ल्ड कप एशियन क्वालीफायर खेलने के बाद दोहा एयरपोर्ट जाते समय होटल से चेक आउट कर रही थी. इस दौरान टीम को जंग की खबर मिली.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: अंपायर के फैसले ने पाकिस्तान को जिताया मैच! कोच जयसूर्या हुए आग बबूला, आखिरी गेंद पर मचा बवाल

First published on: Mar 01, 2026 12:44 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.