Virat Kohli IPL 2026

IPL 2026 से पहले नए रोल में दिखे Virat Kohli! ऐसे कर रहे हैं RCB को दोबारा चैंपियन बनाने की तैयारी

Virat Kohli: IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है. इस बड़े टूर्नामेंट से पहले विराट कोहली एक नए किरदार में नजर आ रहे हैं. वो न सिर्फ प्रैक्टिस सेशन में बल्लेबाजी करके पसीना बहा रहे हैं, बल्कि अन्य प्लेयर्स की एक मेंटर के तौर पर मदद भी कर रहे हैं.

Virat Kohli: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत में अब सिर्फ तीन बाकी हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद से मैच होने वाला है. इस बड़े मुकाबले से पहले एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB के खिलाड़ी जमकर अभ्यास कर रहे हैं. विराट कोहली इसी बीच एक नए रोल में नजर आ रहे हैं. वो न सिर्फ खूब नेट प्रैक्टिस कर रहे हैं, बल्कि अन्य खिलाड़ियों के साथ भी बतौर मेंटर काम करते हुए नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

विराट RCB को दोबारा चैंपियन बनाने की कर रहे तैयारी

IPL 2026 की शुरुआत से पहले विराट कोहली नेट सेशन में बल्लेबाजों के खिलाफ थ्रो डाउन करके उन्हें तैयार कर रहे हैं. इसके अलावा वो अपने साथी खिलाड़ी फिल साल्ट के साथ भी बल्लेबाजी की टिप्स शेयर कर रहे हैं और उनकी तकनीक में सुधार करा रहे हैं. विराट सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि एक मेंटर एवं कोच के रूप में भी नजर आ रहे हैं. वो RCB को दोबारा ट्रॉफी के करीब ले जाने के लिए हर एक कोशिश कर रहे हैं. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ