IPL 2026 से पहले मुंबई इंडियंस को मिली गुड न्यूज, जसप्रीत बुमराह की आई फिटनेस रिपोर्ट

IPL 2026: आईपीएल 2026 शुरू होने के पहले मुंबई इंडियंस की टीम बहुत ज्यादा टेंशन में नजर आ रही थी. टीम के सुपरस्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टीम ज्वाइन करने के बजाय बीसीसीआई से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में पहुंच गए थे. जहां से मुंबई की टीम को अच्छी खबर मिली है.

Jasprit Bumrah

Jasprit Bumrah

IPL 2026: 5 बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम फिलहाल मजबूत नजर आ रही है. हालांकि सीजन 19 के शुरू होने के 3 दिन पहले तक मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह फ्रेंचाइजी के साथ नहीं जुड़े हैं. बुमराह को बीसीसीआई ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिपोर्ट करने को कहा था. जहां पर लीग शुरू होने से पहले उनका फिटनेस रिपोर्ट हुआ है. अब सीओई से बुमराह की फिटनेस रिपोर्ट सामने आ गई है. जिससे मुंबई की टीम बहुत ज्यादा खुश है. 

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस को मिली खुशखबरी  

ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार जसप्रीत बुमराह को किसी भी इंजरी का कोई खतरा नहीं है. बुमराह अपनी फिटनेस पर काम करने के लिए फिलहाल सीओई गए हैं. ट्रेनिंग पर ध्यान देने के बाद बुमराह मुंबई इंडियंस टीम को ज्वाइन कर लेंगे. 29 मार्च को होने वाले मुकाबले में बुमराह खेलते हुए नजर आ सकते हैं. बुमराह के होने से मुंबई इंडियंस की टीम और ज्यादा मजबूत नजर आ रही है. इस टीम के पास छठी ट्रॉफी जीतने का अच्छा मौका है. बुमराह आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अच्छा प्रदर्शन करके आ रहे हैं. ऐसे में मुंबई इंडियंस की टीम चाहेगी कि वो उसी फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: CM योगी देने वाले थे सरकारी पद की जिम्मेदारी, लेकिन नहीं पहुंचे रिंकू सिंह, जानें क्या है माजरा

फॉर्म में नजर आ रही है मुंबई की टीम 

जसप्रीत बुमराह के अलावा इस टीम में कुछ और स्टार खिलाड़ी फॉर्म में नजर आ रहे हैं. टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या को प्लेइंग 11 चुनने में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा. इस टीम के पास 15 से 16 मैच विनर खिलाड़ी हैं. ऐसे में किसे प्लेइंग 11 में मौका दे, ये बड़ी परेशानी की विषय हो सकता है. रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव पर भी इस सीजन सभी की नजरें रहने वाली हैं, ये दोनों खिलाड़ी भी अकेले के दम पर मुंबई को कोई भी मुकाबला जीता सकते हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ