IPL ट्रॉफी जीती, फिर भी 16,705 करोड़ में क्यों बिकी सबकी फेवरेट RCB? जानिए परदे के पीछे की कहानी

Inside Story of RCB Sale: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को नए मालिक मिल चुके हैं. IPL का अगला सीजन शुरू होने से पहले खबर सामने आई कि यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड ने अपनी 100% हिस्सेदारी बेच दी है. आइए टीम की बिक्री के पीछे की असली कहानी जानते हैं.

Inside Story of RCB Sale

RCB की बिक्री के पीछे की कहानी

Inside Story of RCB Sale: IPL 2026 की शुरुआत से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम बिक चुकी है. यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड ने अपनी 100% हिस्सेदारी बेच दी है. लगभग दो दशक से यूबी ग्रुप के स्वामित्व में RCB थी. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु IPL इतिहास की सबसे लोकप्रिय टीम रही है और यह फ्रेंचाइजी हर साल करोड़ों का फायदा कराती थी. इसके बावजूद RCB के मालिकों ने टीम लगभग 16 हजार करोड़ में बेचने का चौंकाने वाला फैसला किया. इसके पीछे एक बहुत बड़ा कारण है.

विज्ञापन

अचानक क्यों RCB बेचने का किया फैसला?

जून 2025 में RCB ने सालों के इंतजार के बाद आखिर पहली बार IPL ट्रॉफी पर कब्जा किया. उनके लिए यहां से चीजें बदल गईं. इतने साल से RCB अपनी लोकप्रियता के लिए चर्चा में रहती थी लेकिन ट्रॉफी नहीं जीत पाई थी. पिछले साल आखिर वो चैंपियन बन गए और इसी कारण उनकी वैल्यूएशन बढ़ गई. यह यूनाइटेड स्पिरिट्स के लिए टीम बेचने और बड़ा मुनाफा कमाने का एकदम सही मौका था.

विज्ञापन

RCB की कीमत थी आकर्षक

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड को नुकसान नहीं हो रहा था, जबकि वो हर साल 500 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा रहे थे. हालांकि, टीम को 16,705 करोड़ रुपये में बेचने से चीजें एकदम अलग लेवल पर चली गई हैं. इससे यूनाइटेड स्पिरिट्स न सिर्फ अपने मुख्य ब्रांड में ज्यादा निवेश कर पाएगी, बल्कि उन्होंने अपने सभी शेयरहोल्डर्स को कई गुना मुनाफा कमाकर दिया है.

विज्ञापन

IPL ट्रॉफी जीत के बावजूद विवादों में रहे!

ट्रॉफी जीतने के बाद RCB की कीमत और वैल्यूएशन में जरूर सुधार आया लेकिन एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ ने स्थिति खराब कर दी. RCB विवादों में आई और उसका नाम खराब होने लगा. इससे RCB को आगे जाकर करोड़ों का नुकसान हो सकता था. इसी वजह से उनका टीम बेचने का फैसला एकदम सही समय पर लिया गया.

किसने खरीदी RCB?

करीब 16,705 करोड़ रुपये में टीम खरीदना किसी एक निवेशक के लिए बड़ी चुनौती है. RCB को चार अलग-अलग निवेशकों ने मिलकर खरीदा है, जिसमें आदित्य बिरला ग्रुप, TOI ग्रुप, ब्लैकस्टोन और बोल्ट वेंचर्स शामिल हैं. आर्यमन बिरला को RCB का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ