RCB के नए मालिक ने खोला राज, बताया करोड़ों में क्यों खरीदी टीम, IPL के लिए 'मास्टरप्लान' तैयार!

RCB New Co Owner Statement: IPL 2026 से ठीक पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बिकने की खबर सामने आई है. चार अलग-अलग निवेशकों ने मिलकर 16,705 करोड़ रुपये में RCB को खरीदा है. अब नए को-ओनर सत्यन गजवानी ने RCB को खरीदने का असली कारण बताया.

RCB New Co Owner Statement

RCB के नए मालिक ने क्या कहा?

RCB New Co Owner Statement: IPL 2026 की शुरुआत में अब सिर्फ तीन दिन का समय बाकी है. इसके पहले खबर सामने आई है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 16,705 करोड़ रुपये में खरीद लिया गया है. इसे चार अलग-अलग निवेशकों ने मिलकर खरीदा है, जिसमें आदित्य बिरला ग्रुप, TOI ग्रुप के चेयरमैन सत्यन गजवानी, ब्लैकस्टोन और अमेरिकी खेल निवेशक डेविड ब्लिट्जर भी शामिल हैं. अब सत्यन गजवानी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम को खरीदने का कारण बताया.

विज्ञापन

क्यों RCB में किया निवेश?

TOI ग्रुप के चेयरमैन सत्यन गजवानी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु खरीदने के बारे में बात की. उन्होंने इस टीम को पूरी दुनिया में फैलाने के इरादे से इसमें निवेश किया और यह भी बताया कि इसकी लोकप्रियता इतने बड़े निवेश का एक बड़ा कारण है. उन्होंने कहा, ‘RCB मौजूदा चैंपियन है और IPL की सबसे लोकप्रिय टीम भी मानी जाती है. TOI अपने पार्टनर्स के साथ मिलकर RCB को पूरी दुनिया में खेल जगत में बड़ा नाम बनाने की कोशिश करेंगे.’

विज्ञापन

गजवानी ने RCB की नई शुरुआत को लेकर उत्साह दिखाया और कहा, ‘हम बेंगलुरु और कर्नाटक के शानदार फैनबेस के साथ जुड़े रहेंगे. हम उन सभी खिलाड़ियों, कोच, लीडरशिप ग्रुप और फैंस के साथ भी जुड़े रहेंगे, जिन्होंने चैंपियनशिप जीतने वाला कल्चर बनाया. हम टीम को सपोर्ट करने के लिए उत्साहित हैं, क्योंकि अब वो अपने खिताब को डिफेंड करने के लिए उतरने वाले हैं.’

ये भी पढ़ें:- IPL 2026 से पहले KKR की टीम ने रिंकू सिंह को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, शुरू हुई भविष्य की तैयारी

विज्ञापन

RCB का IPL 2026 में पहला मैच किसके खिलाफ होगा?

IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है. इस बड़े टूर्नामेंट का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाला है. RCB ने IPL 2025 का खिताब जीता था और अब उनका लक्ष्य लगातार दूसरे साल ट्रॉफी उठाना है. बता दें कि बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. शाम 7:30 बजे से फैंस IPL 2026 के इस पहले मुकाबले का आनंद ले पाएंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ