CM योगी देने वाले थे सरकारी पद की जिम्मेदारी, लेकिन नहीं पहुंचे रिंकू सिंह, जानें क्या है माजरा

Rinku Singh: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह टी20 वर्ल्ड कप 2026 विजेता टीम का हिस्सा थे. रिंकू को इसी वजह से यूपी सरकार ने सम्मानित करते हुए रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर (RSO) नियुक्त किया है. हालांकि, वो सीएम योगी से अपॉइंटमेंट लेटर लेने नहीं पहुंचे.

Rinku Singh

नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे रिंकू सिंह

Rinku Singh: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह को यूपी सरकार में नौकरी मिली है. रिंकू मौजूदा समय में भारत की टी20 टीम का अहम हिस्सा हैं. वो हाल ही में वर्ल्ड कप विजेता स्क्वाड में भी शामिल थे. इसी के चलते रिंकू को यूपी सरकार ने रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर (RSO) नियुक्त किया है. हालांकि, वो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. अब इसके पीछे का कारण भी सामने आया है.

विज्ञापन

नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे रिंकू सिंह

लखनऊ के लोकभवन में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जहां सीएम योगी आदित्यनाथ ने खेल में योगदान देने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देकर सम्मानित किया. भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के भी इस समारोह का हिस्सा बनने की उम्मीद की जा रही थी लेकिन वो नहीं आए. बताया जा रहा है कि कुछ अनिवार्य कारणों के चलते रिंकू अपना नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंच पाए.

विज्ञापन

छह अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को मिली सरकारी नौकरी

सीएम योगी ने छह अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी. उन्होंने राजकुमार पाल (हॉकी प्लेयर) और प्रवीण कुमार (पैरालंपिक हाई जंप) को डीएसपी के नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया. उन्होंने पैरालंपिक भाला फेंक खिलाड़ी अजित सिंह और पैरालंपिक एथलेटिक्स खिलाड़ी सिमरन को जिला पंचायत राज अधिकारी नियुक्त किया. इसके अलावा पैरालंपिक एथलेटिक्स प्लेयर प्रीतिपाल को ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर बनाया गया. रिंकू भले ही कार्यक्रम का हिस्सा नहीं बन पाए, लेकिन वो रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर की जिम्मेदारी निभाएंगे.

विज्ञापन

रिंकू सिंह को KKR में भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

यूपी सरकार ही नहीं, रिंकू सिंह को KKR में भी बड़ी जिम्मेदारी मिली है. IPL 2026 में वो कोलकाता नाइट राइडर्स के उपकप्तान होंगे. अजिंक्य रहाणे एक बार फिर KKR की कमान संभालेंगे. हाल ही में ऐलान हुआ कि कोलकाता नाइट राइडर्स के भविष्य को देखते हुए रिंकू को टीम का उपकप्तान बनाया गया है. कोचिंग स्टाफ और कप्तान अजिंक्य रहाणे का लक्ष्य रिंकू को अगले सीजन के लिए तैयार करना है. रिंकू ने घरेलू क्रिकेट में कप्तानी की है और अब IPL के लिए भी उन्हें तैयार किया जा रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ