अंपायर के फैसले ने पाकिस्तान को जिताया मैच! कोच जयसूर्या हुए आग बबूला, आखिरी गेंद पर मचा बवाल

T20 World Cup 2026 SL vs PAK: पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ मैच में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. मैच की आखिरी गेंद पर श्रीलंका जीत से चूक गई और अंपायर के फैसले पर भी बवाल मच गया. टीम के हेड कोच सनथ जयसूर्या भी अंपायर से तीखी बहस करते हुए दिखे. क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं.

jacket (1) - 2026-03-01T085342.306

T20 World Cup 2026 SL vs PAK: पाकिस्तान की टीम ने सुपर 8 के अपने आखिरी मैच में श्रीलंका को 5 रनों से हरा दिया है. पाकिस्तान के पास श्रीलंका को 147 रनों पर रोक सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने का मौका था लेकिन टीम इसमें चूक गई. मैच का रोमांच आखिरी गेंद तक चला. श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीत पाकिस्तान के मुंह से छीन ही ली थी कि अंपायर के एक फैसले ने बाजी पलट दी. श्रीलंका के हेड कोच सनथ जयसूर्या भी अंपायर के फैसले से काफी नाराज नजर आए. उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. अंपायर के किस फैसले पर बवाल मचा है आइए आपको भी बताते हैं. 

विज्ञापन

शाहीन अफरीदी की आखिरी गेंद थी वाइड

श्रीलंका को आखिरी ओवर में जीत के लिए 28 रनों की दरकार थी. कप्तान शनाका ने शाहीन अफरीदी को आड़े हाथों लेते हुए चौके से ओवर की शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक 3 गगनचुंबी छक्के जड़े. आखिरी 2 गेंदों में लंकाई टीम को 6 रनों की जरूरत थी पांचवी गेंद पर शनाका हिट नहीं लगा पाए. ऐसे में अब हर किसी की नजरें आखिरी गेंद पर टिक गई. शाहीन ने आखिरी गेंद ऑफ स्टंप के बाहर डाली जिसे अंपायर वाइड दे सकते थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ श्रीलंका 5 रनों से हार का सामना करना पड़ा. रीप्ल में साफ देखा गया कि गेंद वाइड की लाइन के बाहर थीं.

विज्ञापन

हेड कोच जयसूर्या की अंपायर से हुई बहस

अंपायर रॉड टकर के इस फैसले से श्रीलंका का खेमा काफी निराश नजर आया. टीम के पास आखिरी मैच में जीत के साथ टूर्नामेंट को अलविदा कहने का मौका था. टीम के हेड कोच सनथ जयसूर्या भी इसके बाद काफी गुस्से में नजर आए. वो मैच खत्म होने के तुरंत बाद मैदान पर गए और उन्हें अंपायर रॉड टकर के साथ बहस करते हुए भी देखा गया. अंपायर के फैसले पर जयसूर्या का एक रिएक्शन सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल भी हो रहा है. अगर अंपायर उस गेंद को वाइड देते तो एक रन मिलता और शनाका के पास टीम को जीत दिलाने का एक मौका और होता. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ