---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

NZ vs SA: न्यूजीलैंड के घर में घुसकर साउथ अफ्रीका ने जीती सीरीज, आखिरी मैच में 33 रनों से दी पटखनी

NZ vs SA: साउथ अफ्रीका की टीम ने न्यूजीलैंड को उन्हीं के घर में घुसकर टी20 सीरीज पर कब्जा कर लिया है. साउथ अफ्रीका की टीम ने आखिरी मैच में 33 रनों से जीत हासिल कर ली है. इस मैच में जीत के साथ ही टीम ने केशव महाराज की कप्तानी में सीरीज पर भी कब्जा कर लिया है. पढ़िए पूरी खबर

---विज्ञापन---

NZ vs SA: साउथ अफ्रीका की टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी मैच में 33 रनों से जीत हासिल कर ली है. इसी के साथ टीम ने 5 मैचों की सीरीज पर भी 3-2 से कब्जा कर लिया है. साउथ अफ्रीका के लिए ये जीत बेहद ही खास रही क्योंकि टीम ने कीवियों को उनके ही घर में धूल चटाई है. साउथ अफ्रीका की टीम इस सीरीज में पीछे चल रही थी लेकिन आखिरी 2 मैचों में जीत के साथ सीरीज अपने नाम कर ली. साउथ अफ्रीका की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 187 रनों का स्कोर खड़ा किया था. इसके बाद न्यूजीलैंड के बल्लेबाज 20 ओवरों में 154 रन ही बना पाए.

24 साल के विकेटकीपर की धुआंधार बल्लेबाजी

साउथ अफ्रीका की टीम को इस मैच में कोई खास शुरुआत नहीं मिली थी लेकिन बाद में रूबिन हरमन और कॉनर एस्टरहुइज़ेन ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए कीवी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाना शुरू किया. विकेटकीपर बल्लेबाज एस्टरहुइज़ेन ने इस मैच में 33 गेंदों का सामना करते हुए 75 रनों की आतिशी पारी खेली. इस पारी में उनके बल्ले से 5 चौके और 6 छक्के निकले. पारी के अंतिम ओवरों में डियान फॉरेस्टर ने 13 गेंदों में 21 रनों की पारी खेली थी.

---विज्ञापन---

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज हुए फ्लॉप

न्यूजीलैंड की टीम को इस मैच में जीत हासिल करने के लिए 188 रनों की दरकार थी लेकिन टीम के बल्लेबाज पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुए. टीम का कोई भी बल्लेबाज इस मैच में रंग में नजर नहीं आया. बेवोन जैकब्स ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 19 गेंदों में 36 रनों की पारी खेली. इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज 30 रनों के आंकड़े को पार नहीं कर पाया. साउथ अफ्रीका के लिए कोएट्जी, मुल्डर और बार्टमैन ने 2-2 विकेट लेकर टीम को जीत तक पहुंचाया.

ये भी पढ़िए- IPL 2026 से पहले CSK को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी हुआ शुरुआत मैचों से बाहर

---विज्ञापन---

First published on: Mar 25, 2026 05:16 PM

End of Article

About the Author

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola