Mayank Agarwal Century: भारतीय क्रिकेटर मयंक अग्रवाल ने विजय हजारे ट्रॉफी में बल्ले का कहर बरपाते हुए लगातार तीसरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया है। कर्नाटक के कप्तान मयंक ने टूर्नामेंट के ग्रुप सी के राउंड फाइव मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए हैदराबाद के खिलाफ जबरस्त शतक जड़ा। उन्होंने इससे पहले अरुणाचल प्रदेश और पंजाब के खिलाफ भी शतक जड़कर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।
मेगा ऑक्शन में मयंक को नहीं मिला कोई खरीदार
मयंक ने हैदराबाद के खिलाफ अपना शतक 95 गेंदों पर पूरा किया। वो 104 गेंदों पर 124 रन बनाकर आउट हुए और उनकी इस पारी में 15 चौके और दो छक्के शामिल रहे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 111 का रहा। मयंक बेशक इस टूर्नामेंट में जबरदस्त फॉर्म में दिख रहे हैं, लेकिन उन्हें इस साल आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में कोई खरीदार नहीं मिला था।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: सिडनी टेस्ट के बाद संन्यास ले सकते हैं रोहित शर्मा, पांचवां टेस्ट खेलना भी तय नहीं
इस सूरत में खेल सकते हैं मयंक
मयंक को बेशक कोई खरीददार नहीं मिला, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि उनके आईपीएल 2025 में खेलने के मौके पूरी तरह खत्म हो गए हैं। अगर कोई खिलाड़ी चोटिल हो जाता है या किसी कारण से टूर्नामेंट से बाहर हो जाता है, तो इस सूरत में मयंक टूर्नामेंट में खेलते नजर आ सकते हैं। मयंक आईपीएल में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके हैं।
मयंक के लिस्ट ए करियर का 17वां शतक
मयंक ने इस शतक के साथ ही अपने लिस्ट-ए करियर के शतकों की संख्या को 17 पहुंचा दिया है। उन्होंने अब तक लिस्ट-ए करियर में 118 मैच खेले हैं और इसमें लगभग 50 की औसत के साथ 5,350 से ज्यादा रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 17 शतक और 23 फिफ्टी निकली हैं। लिस्ट-ए करियर में मयंक का सबसे बड़ा स्कोर 176 रनों का है। उनके इंटरनेशनल करियर की बात की जाए तो उन्होंने अपनी नेशनल टीम के लिए 21 टेस्ट और पांच वनडे खेले हैं। इस दौरान उन्होंने क्रमश: 1488 और 86 रन बनाए हैं।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: सिडनी में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, किस खिलाड़ी का कटेगा पत्ता?
संबंधित खबरें
Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान के बीच आज महामुकाबला, गोल्ड मेडल के लिए होगी ऐतिहासिक भिड़ंत
29 mins agoAsian Games 2026 LIVE: ताइक्वांडो में भारत को झटका, हॉकी और क्रिकेट में गोल्ड मेडल की उम्मीद
43 mins agoIND vs WI: जस्टिन ग्रीव्स तीसरे वनडे से हुए बाहर, वेस्टइंडीज पर मंडराया क्लीन स्वीप का खतरा
7 hrs agoIND vs PAK Final: पाकिस्तान के 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं टीम इंडिया का खेल, भारत को करनी होगी खास तैयारी
8 hrs agoगौतम गंभीर को युवराज सिंह की बड़ी सलाह, बताया वर्ल्ड कप 2027 जीतने का रास्ता
9 hrs agoIPL 2027: क्यों SRH छोड़ना चाहते हैं अभिषेक शर्मा? सामने आया बड़ा अपडेट
10 hrs agoIND vs WI 3rd ODI: बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाजों का रहेगा दबदबा? जानें पिच रिपोर्ट
11 hrs agoभारत-पाकिस्तान के गोल्ड मेडल मैच में नहीं आएंगे मोहसिन नकवी, ACC ने किया बड़ा ऐलान
12 hrs agoAsian Games 2026: वुमेंस हॉकी टीम ने गोल्ड जीतकर 44 साल का सूखा किया खत्म, ओलंपिक 2028 का भी कटाया टिकट
13 hrs agoIND vs WI: तीसरे वनडे मैच में बारिश बिगाड़ेगी खेल या पूरा होगा मुकाबला? जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines