---विज्ञापन---

खेल angle-right

KKR vs DC Live Streaming: फ्री में कब और कहां देखें आज का मैच लाइव? जानें TV से मोबाइल तक की पूरी जानकारी

KKR vs DC Live Streaming: आईपीएल 2026 का 70वां मुकाबला आज (24 मई) कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा. लीग स्टेज का यह आखिरी मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है. यहां जानिए आप इस मुकाबले को कब और कहां लाइव देख सकते हैं.

---विज्ञापन---

IPL 2026, KKR vs DC Live Streaming: आईपीएल 2026 का 70वां मुकाबला रविवार, 24 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. लीग स्टेज का यह आखिरी मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली KKR अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है, ऐसे में टीम जीत के इरादे से मैदान पर उतरेगी. दूसरी ओर, अक्षर पटेल की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो चुकी हैं.

अगर दोनों टीमों के मौजूदा प्रदर्शन पर नजर डालें तो KKR और DC ने इस सीजन अब तक 6-6 मैच जीते हैं. हालांकि बेहतर नेट रन रेट और समीकरण के कारण कोलकाता की टीम अभी भी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है. ऐसे में फैंस को दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है. यहां जानिए आप इस मुकाबले को कब और कहां फ्री में लाइव देख सकते हैं.

---विज्ञापन---

KKR vs DC: किसका पलड़ा है भारी?

कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो KKR का दबदबा साफ दिखाई देता है. आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 36 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें कोलकाता ने 20 मैच अपने नाम किए हैं. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स को 15 मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकल सका. इस सीजन दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी. इससे पहले खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली को 8 विकेट से हराया था.

KKR vs DC: कब और कहां देखें लाइव मैच?

कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2026 का 70वां मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा. क्रिकेट फैंस इस मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देख सकते हैं. फैंस स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ चैनलों पर अपनी पसंदीदा भाषा में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला देख सकते हैं. अगर आप टीवी से दूर हैं और यह मैच मिस नहीं करना चाहते, तो आप Jio Hotstar ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं.

---विज्ञापन---

इसके लिए सबसे पहले प्ले स्टोर से Jio Hotstar ऐप डाउनलोड करें और अपने जियो नंबर से लॉग इन करें. इसके बाद स्पोर्ट्स सेक्शन में जाकर DC vs KKR मैच आसानी से देख सकते हैं. शुरुआती कुछ मिनटों तक फैंस इस मुकाबले को मुफ्त में देख सकते हैं, लेकिन पूरे मैच का आनंद लेने के लिए सब्सक्रिप्शन लेना जरूरी होगा. Jio Hotstar का बेसिक प्लान 79 रुपये से शुरू होता है.

ये भी पढ़ें- IPL 2026: MI के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जसप्रीत बुमराह को क्यों किया प्लेइंग 11 से बाहर? सामने आई चौंकाने वाली वजह!

KKR vs DC: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरन ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, तेजस्वी दहिया, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे.
इम्पैक्ट प्लेयर- मनीष पांडे.

---विज्ञापन---

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), माधव तिवारी, त्रिपुरना विजय, लुंगी एनगिडी, मिचेल स्टार्क, मुकेश कुमार.
इम्पैक्ट प्लेयर- आशुतोष शर्मा.

ये भी पढ़ें- IPL 2026: कौन हैं राजस्थान रॉयल्स की ये हसीन एंकर? फैंस पर चलाती हैं सुरीली आवाज का जादू

First published on: May 24, 2026 04:31 PM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2022 में Prabhat Khabar, रांची से पत्रकारिता का सफर शुरू किया. फिर SportzWiki में लगभग डेढ़ साल काम करने के बाद News24 में पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola