IPL 2026: कौन हैं राजस्थान रॉयल्स की ये हसीन एंकर? फैंस पर चलाती हैं सुरीली आवाज का जादू
Rajasthan Royals Anchor Suryanshi Pandey: आईपीएल 2026 के दौरान कई बार सवाई मानसिंह स्टेडियम में एक रॉकिंग वॉयस स्टैंड्स में मौजूद लोगों को जोश से भर देती हैं. ये आवाज अक्सर एक ऐसी हसीन एंकर की होती है, जो न सिर्फ मल्टी-टैलेंटेड हैं, बल्कि उनका स्क्रीन प्रजेंस भी बेहद कमाल का है.

News 24 Exclusive: जयपुर के स्टेडियम और टीवी पर मौजूद क्रिकेट फैंस ये जानने की कोशिश करते हैं कि आखिर ये सुरीले लेकिन जोशीली आवाज आखिर है किसकी. तो आइए हम इस राज़ से आज पर्दा उठाने जा रहा हैं और इस क्यूट गर्ल की पूरी डिटेल आपसे शेयर कर रहे है.
कौन है ये एंकर?
2 / 12राजस्थान टीम की इस हसीन एकंर का नाम सूर्यांशी पांडेय है, उन्होंने जर्नलिज्म, मॉडलिंग, म्यूजिक वीडियोज, एक्टिंग और एंकरिंग के फील्ड में अपने टैलेंट का लोहा मनवाया है. पिछले दिनों सोशल मीडिया पर वैभव सूर्यवंशी के साथ उनकी फोटो चर्चा का विषय रही थी.
मीडिया में आने का ख्याल क्यों आया?
3 / 12सूर्यांशी पांडेय ने न्यूज 24 के साथ खास बातचीत में बताया कि उनका जन्म यूपी के प्रयागराज (इलाहाबाद) में हुआ था, उनके पिता ISKCON मंदिर में पुजारी और मां हाउवाइफ हैं. बचपन से ही उनका मीडिया और ग्लैमर वर्ल्ड की तरफ रुझान था, लेकिन उनका परिवार धार्मिक था, इसलिए शुरुआत में उन्हें इस फील्ड में जाने की हिम्मत नहीं हुई.
एजुकेशन
4 / 12सूर्यांशी ने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली के ब्लूबेल्स इंटरनेशनल स्कूल (Bluebells International School) से हासिल की है. इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) से केमिस्ट्री में ग्रेजुएशन किया. फिर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन (IIMC), ढेंकनाल से जर्नलिज्म की पढ़ाई की.
DUSU इलेक्शन लड़ा
5 / 12सूर्यांशी पांडेय जब दिल्ली यूनिवर्सिटी में थीं, तब उन्हें आईआईएमसी (दिल्ली) में एक रेडियो शो के लिए इनवाइट किया गया था, क्योंकि उस वक्त वो केमिस्ट्री डिपार्टमेंट में सचिव थीं, और DUSU इलेक्शन लड़ रही थीं. इस नामी मीडिया संस्थान में कदम रखने के बाद उन्हें इस फील्ड से प्यार हो गया.
टीचर ने दी मोटिवेशन
6 / 12सूर्यांशी ने कहा, 'मेरे केमिस्ट्री डिपार्टमेंट के खान सर ने मुझे एक दिन बोला कि तो केमिस्ट्री की इतनी अच्छी स्टूडेंट हो, लेकिन मैं तुम्हें मीडिया में जाते हुए देखना चाहता हूं, तुम्हें ऐसा कुछ फील्ड चुनना चाहिए, तब मैंने बचपन के शौक को पेशे में बदलने का मन बना लिया.'
न्यूज़ मीडिया में करियर
7 / 12सूर्यांशी ने कई बीबीसी समेत नामी मीडिया संस्थानों में नौकरी की, लेकिन साल 2023 में उन्होंने इंडिपेंडेंट जर्नलिस्ट बनने का फैसला किया. आज वो इंडियन और फॉरेन मीडिया चैनल में स्पोर्ट्स एक्सपर्ट्स के तौर पर अपने कमेंट्स देती हैं.
क्रिकेट एंकरिंग
8 / 12स्पोर्ट्स जर्नलिज्म का शौक रखने वाली सूर्यांशी ने फिर क्रिकेट एंकरिंग में कदम रखा और खेल प्रेमियों के दिलों में राज करने लगीं. उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL) को होस्ट किया तब क्रिकेट फैंस उनकी एंकरिंग के कायल हो गए. साथ ही वो कई क्रिकेट लीग में प्रेजेंटर के तौर पर काम कर चुकी हैं.
एंकरिंग की शुरुआत कब हुई?
9 / 12सूर्यांशी ने पहली बार स्पोर्ट्स एंकरिंग दिल्ली यूनिवर्सिटी में की थी, एक स्पोर्ट्स फेस्टिवल में उनके टीचर ने उन्हें ये मौका दिया था, लेकिन तब उन्होंने इस काम को इतनी तवज्जो नहीं दी थी. उन्हें क्या पता था कि ये शुरुआत एक दिन उनकी पहचान बन जाएगी.
मॉडलिंग करियर
10 / 12इन सबके अलावा सूर्यांशी मॉडलिंग को भी एक बेहतरीन करियर ऑप्शन के तौर पर अपनाती हैं. वो पंजाब नेशनल बैंक के एडवर्टाइजमेंट में नजर आ चुकी हैं. आज भी वो कई नामी गिरामी ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग करती हैं. उन्होंने बीबीसी में नौकरी करते हुए चुपके से पीएनबी का एड किया था, इसके पोस्टर्स और होर्डिंग्स भारत के कोने-कोने में छा गए.
म्यूजिक वीडियो और एक्टिंग
11 / 12सूर्यांशी ने सिंगर सुख कैम (Sukh Kaim) के साथ एक पंजाबी म्यूजिक वीडियो तेरे इश्क (Tere Ishq) में काम किया है, जिसके व्यूज मिलियंस में है. इसके अलावा उन्होंने साल 2023 में आई एक वेब सीरीज 'रक्षक इंडियाज ब्रेव्स' में भी कैमियो रोल किया है.
वेटिंग फॉर आईपीएल एंकरिंग
12 / 12इंस्टाग्राम पर सूर्यांशी पांडेय (@suryanshi_pandey) की फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ती जा रही है. हर कोई उन्हें 'ब्यूटी विद टैलेंट' का खिताब देता है. जिस तरह वो इस फील्ड में आगे बढ़ रही हैं, ऐसे में उम्मीद करना गलत नहीं होगा कि उन्हें एक दिन आईपीएल से कॉल आ जाए और टूर्नामेंट की ऑफिशियल एंकर्स की लिस्ट में शामिल हो जाएं.