---विज्ञापन---

खेल angle-right

IPL 2025: 3 खिलाड़ी जिनपर लग सकती है 20 करोड़ से ज्यादा की बोली, टूट सकता है रिकॉर्ड

IPL 2025 Mega Auction: इस महीने होने वाले आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में इस बार कई खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात होने वाली है। तीन खिलाड़ी ऑक्शन में ऐसे हो सकते हैं जिन पर 20 करोड़ से ज्यादा की बोली लग सकती है।

---विज्ञापन---

IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल मेगा ऑक्शन में इस बार कई खिलाड़ियों पर पैसों की जमकर बरसात होने वाली है। सभी फ्रेंचाइजी कई खिलाड़ियों के लिए इस बार अपनी तिजोरी खोलने वाली है। क्योंकि इस बार ऑक्शन में स्टार खिलाड़ियों की भरमार है। ऋषभ पंत से लेकर केएल राहुल और ईशान किशन जैसे खिलाड़ी रिलीज होने के बाद ऑक्शन का हिस्सा होने वाले हैं। इन खिलाड़ियों के लिए सभी 10 फ्रेंचाइजियों में जंग छिड़ती हुई दिखाई दे सकती है। वहीं ऑक्शन में 3 खिलाड़ी ऐसे होने वाले हैं जिनपर 20 करोड़ से ज्यादा की बोली लगती हुई दिखाई दे सकती है।

1. ऋषभ पंत

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले अपने कप्तान ऋषभ पंत को रिलीज कर दिया। हालांकि फ्रेंचाइजी का ये फैसला फैंस के लिए थोड़ा हैरान करने वाला था। वहीं अब इस विकेटकीपर बल्लेबाज पर सभी फ्रेंचाइजियों की नजरें टिकी हैं। इस बार ऑक्शन में पंत पर 20 करोड़ से भी ज्यादा की बोली लग सकती है। किसी भी टीम के लिए पंत एक अच्छे कप्तान भी साबित हो सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- VIDEO: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया की हार की भविष्यवाणी! दहशत में कंगारू

---विज्ञापन---

2. ईशान किशन

मुंबई इंडियंस ने इस बार अपने विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को रिलीज कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ घरेलू क्रिकेट में ईशान कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसके बाद ईशान को साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टी20 टीम में भी चुना गया है। ऐसे में इस बार मेगा ऑक्शन में इस खिलाड़ी पर भी कई टीमों की नजरें रहने वाली हैं। ईशान किशन के ऊपर भी करोड़ों की बरसात हो सकती है।

---विज्ञापन---

3. केएल राहुल

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए पिछले तीन साल तक आईपीएल में कप्तानी करने वाले केएल राहुल भी इस बार मेगा ऑक्शन का हिस्सा होने वाला है। एलएसजी ने इस बार राहुल को रिलीज कर दिया है। अटकलें लगाई जा रही है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम इस खिलाड़ी को ऑक्शन में टारगेट कर सकती है। ऐसे में आरसीबी केएल राहुल के लिए करोड़ों खर्च कर सकती है।

ये भी पढ़ें:- IPL 2025: तो क्या RCB में होगी ऋषभ पंत की एंट्री? फ्रेंचाइजी ने दिया बड़ा हिंट

First published on: Nov 05, 2024 02:23 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola