सिर्फ 1 महीने में ही बदल गई टीम इंडिया, एक साथ 8 खिलाड़ियों का कटा पत्ता, इन प्लेयर्स की हुई एंट्री
Team India: अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है. इस सीरीज के लिए घोषित 15 सदस्यीय टीम में उन 8 खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली है, जो पिछली टी20 सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा थे.
अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में हुए 8 बड़े फेरबदल (Pic Credit- AI Generated)
---विज्ञापन---
Team India Squad for Afghanistan T20I Series: अफगानिस्तान के खिलाफ 13 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाली इस सीरीज के लिए श्रेयस अय्यर को टीम की कप्तानी सौंपी गई है, जबकि तिलक वर्मा को उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं, 15 साल के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी टीम में बरकरार रखा गया है.
हालांकि, अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय टीम इंडिया हाल ही में हुए जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलने वाली भारतीय टीम से काफी अलग है. पिछली टी20 सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा रहे 8 खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है और पूरा स्क्वॉड बदल गया है.
---विज्ञापन---
सिर्फ 1 महीने में बदल गई टीम इंडिया की तस्वीर
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड में 8 बड़े फेरबदल देखने को मिले हैं. इस सीरीज के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा की भारतीय टी20 टीम में वापसी हुई है. हालांकि, इन चारों खिलाड़ियों को फिटनेस क्लीयरेंस मिलने के बाद ही खेलने का मौका मिलेगा. वहीं, वरुण चक्रवर्ती पूरी तरह से फिट होकर टीम में वापसी कर रहे हैं. इनके अलावा, संजू सैमसन, रवि बिश्नोई और अक्षर पटेल की भी टीम में वापसी हुई है.
वहीं, जिम्बाब्वे टी20 सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा रहे 8 खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया गया है. इनमें प्रभसिमरन सिंह, रिंकू सिंह, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, मंयक यादव और हर्ष दुबे का नाम शामिल है. दिलचस्प बात यह है कि मंयक यादव ने लंबे समय के बाद जिम्बाब्वे सीरीज में वापसी की थी और तीन मैचों में शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट भी चटकाए थे. इसके बावजूद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है. बता दें कि, भारत और जिम्बाब्वे टी20 सीरीज 26 जुलाई को समाप्त हुई थी और इसके सिर्फ एक महीने बाद ही टीम इंडिया की तस्वीर पूरी तरह से बदल गई.
---विज्ञापन---
India’s squad for Afghanistan T20I series announced. #TeamIndia will play three T20Is against Afghanistan at New Delhi, beginning September 13.#AFGvINDpic.twitter.com/UqTUeZyHz8
हिंदी न्यूज़/खेल/सिर्फ 1 महीने में ही बदल गई टीम इंडिया, एक साथ 8 खिलाड़ियों का कटा पत्ता, इन प्लेयर्स की हुई एंट्री
End of Article
About the Author
Sanjeet
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.