Duleep Trophy 2026: तिलक वर्मा की टीम साउथ जोन ने नॉर्थ जोन को 7 विकेट से हराया, फाइनल में की धमाकेदार एंट्री

दलीप ट्रॉफी 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में तिलक वर्मा की टीम साउथ जोन ने नॉर्थ जोन को 7 विकेट से हराकर शानदार अंदाज में फाइनल में एंट्री की है. तिलक ने अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीता. अब साउथ जोन की टक्कर ईस्ट जोन से होने वाली है.

Duleep Trophy 2026

साउथ जोन ने दलीप ट्रॉफी के फाइनल में की एंट्री (Photo: AI)

Duleep Trophy: दलीप ट्रॉफी 2026 के दोनों सेमीफाइनल खत्म हो गए हैं. पहले मैच में ईस्ट जोन को जीत मिली थी, जिसमें वैभव सूर्यवंशी ने भी धमाल मचाया. वहीं दूसरे सेमीफाइनल मैच में साउथ जोन ने नॉर्थ जोन को मात दी. अब 6 सितंबर से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा हैं और ईस्ट जोन की कप्तानी ईशान किशन कर रहे हैं.

विज्ञापन

साउथ जोन का शानदार प्रदर्शन

दूसरे सेमीफाइनल मैच में साउथ जोन ने पहले गेंदबाजी की. टीम ने नॉर्थ जोन को पहला पारी में 195 रनों पर ही समेट दिया. साउथ जोन ने पहली पारी में 312 रन बनाकर 117 रनों की अहम लीड हासिल की. नॉर्थ जोन की बल्लेबाजी दूसरी पारी में भी खास नहीं रही. सनत सांगवान ने 76 रन बनाए. आयुष डोसेजा ने भी 52 रनों की पारी खेली. दोनों के बीच 104 रनों की साझेदारी हुई थी. नॉर्थ जोन कुल 297 रन ही बना पाई. इन दोनों के अलावा कोई बल्लेबाज ज्यादा क्रीज पर टिक नहीं पाया. इस तरह साउथ जोन को 180 रनों का लक्ष्य मिला.

विज्ञापन

तिलक वर्मा की जबरदस्त बल्लेबाजी

तिलक वर्मा ने इस मुकाबले की दोनों पारियों में कप्तानी पारी खेली. मैच में उन्होंने अहम रोल निभाया. पहली पारी में उन्होंने 116 रन जड़े थे. दूसरी पारी में भी उन्होंने नाबाद 51 रनों की पारी खेली. तिलक ने ही साउथ जोन के लिए विजयी चौका लगाया. साउथ जोन ने तीन विकेट के नुकसान पर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया था. अब तिलक से फाइनल में भी अच्छी बल्लेबाजी की उम्मीद होगी.

विज्ञापन

फाइनल में होगी कड़ी टक्कर

साउथ जोन और ईस्ट जोन की फाइनल में खतरनाक टक्कर देखने को मिलेगी. तिलक वर्मा को अब सावधान रहना होगा. ईस्ट जोन में वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं. सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन के खिलाफ सूर्यवंशी ने पहली पारी में 81 गेंदों पर 92 रन की पारी खेली थी. वहीं दूसरी पारी में उन्होंने 43 गेंदों पर 40 रन बनाए थे. सूर्यवंशी अब अपनी लय में आ चुके है. ईस्ट जोन की गेंदबाजी भी काफी तगड़ी है. टीम के पास मुकेश कुमार और मोहम्मद शमी जैसे अनुभवी गेंदबाज हैं. इन दोनों ने अभी तक विरोधी टीम को बहुत परेशान किया है. तिलक की टीम को एक प्लान के तहत फाइनल में उतरना होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ