
VIDEO: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया की हार की भविष्यवाणी! दहशत में कंगारू
Edited By Vishal Pundir

Edited By Vishal Pundir
Border Gavaskar Trophy 2024: न्यूजीलैंड से मिली हार को भुलाकर अब टीम इंडिया का फोकस बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी पर है। जहां ऑस्ट्रेलिया के साथ टीम इंडिया को पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। टीम इंडिया इस सीरीज को हर हार में जीतना चाहेगी। वहीं इस सीरीज से पहले कंगारू टीम भारतीय टीम से डरी हुई नजर आ रही है। वहीं बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज कप्तान एडम गिलक्रिस्ट ने बड़ी भविष्यवाणी कर डाली है।
गिलक्रिस्ट ने न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद टीम इंडिया को घायल शेर बताया है। गिलक्रिस्ट का कहना है कि बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय टीम को हराना उतना आसान नहीं होने वाला है। भारतीय खिलाड़ी अंदर तक हिले हुए होंगे। इसलिए उनको आसानी से नहीं हराया जा सकता है। ऐसे में अब बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में जोरदार टक्कर देखने को मिलने वाली है।
वीडियो में देखें पूरी जानकारी…
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: