IPL 2024 RR vs RCB: आईपीएल 2024 का 19वां मुकाबला रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला होगा पॉइंट्स टेबल की नंबर 2 और नंबर 8 की टीम के बीच। यह मुकाबला होगा अभी तक मौजूदा सीजन की अजेय और चार में से तीन मैच हारने वाली टीम के बीच। यह मुकाबला होगा शनिवार को जयपुर में जो इस दिन को सुपर सैटरडे बना सकता है। इस मुकाबले में दोनों मजबूत टीमें आमने-सामने होंगी। राजस्थान भले ही अभी आगे है लेकिन आंकड़ों में आरसीबी आगे है। आरसीबी की टीम में कोई दो राय नहीं है कि यह वापसी कर सकती है।
आरसीबी के लिए क्यों जरूरी है जीत?
मौजूदा सीजन में राजस्थान की टीम बेहतरीन फॉर्म में है। टीम ने पहले तीनों मुकाबले अपने नाम किए हैं। दूसरी तरफ चार में से तीन मैच आरसीबी हारी है। टीम को एकमात्र जीत पंजाब किंग्स के खिलाफ मिली थी। पॉइंट्स टेबल में टीम 8वें स्थान पर है और इसी लिए सवाल उठने लगे हैं कि क्या एक हार उसे प्लेऑफ की रेस से बाहर कर देगी? हालांकि, अभी यह कहना बहुत जल्दी होगा। क्योंकि लीग राउंड में हर टीम 14-14 मैच खेलेगी। टॉप 4 टीमें प्लेऑफ में जाएंगी। केकेआर और आरआर ने अपनी स्थिति मजबूत कर रखी है। अगर दो टीमें लगातार मुकाबले जीतती गईं तो बचे हुए दो स्थानों के लिए संघर्ष तगड़ा होगा और यहां से शुरुआत से हारने वाली टीमें पिछड़ सकती हैं।
इसलिए आरसीबी को राजस्थान के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। क्योंकि चार हार काफी मुश्किल में टीम को डाल सकती हैं। अभी तक टीम सिर्फ एक मैच जीती है और अगर ये मैच भी हारी तो बचेंगे 9 मैच। बचे हुए सभी 9 मैच जीतना मुश्किल है लेकिन फिर 9 में से कम से कम टीम को 7 मैच क्वालीफाई करने के लिए जीतने पड़ेंगे जो काफी मुश्किल हो सकता है। इसलिए यहां शनिवार को आरसीबी की टीम हर हाल में जीतना चाहेगी। इस मुकाबले में दो टॉप स्कोरर आमने-सामने होंगे। दोनों के बराबर 181-181 सबसे ज्यादा रन हैं। विराट कोहली ने भी 181 रन बनाए हैं लेकिन ऑरेंज कैप इस वक्त है इतने ही रन बनाने वाले रियान पराग के पास।
आंकड़े आरसीबी के पक्ष में…
अगर आंकड़ों की बात करें तो यह फिलहाल आरसीबी के पक्ष में हैं। दोनों टीमें कुल 30 बार भिड़ी हैं जिसमें से 15 मुकाबले आरसीबी ने जीते तो राजस्थान ने 12 जीते हैं। तीन मैच बेनतीजा रहे। अगर पिछले सीजन की बात करें तो दोनों बार हुई भिड़ंत में आरसीबी ने राजस्थान को मात दी थी। इसके अलावा पिछले पांच मैचों में से भी तीन आरसीबी और दो राजस्थान ने जीते हैं। आरसीबी आगे जरूर है लेकिन राजस्थान भी किसी से कम नहीं है। टीम का मनोबल ऊंचा है और फॉर्म साथ है। ऐसे में शनिवार को सुपर सैटरडे बनाने के लिए सवाई मानसिंह स्टेडियम में एक रोमांच मुकाबला हो सकता है।
यह भी पढ़ें- IPL 2024: मुंबई इंडियंस में सूर्यकुमार यादव की वापसी, इस खिलाड़ी की जगह खतरे में
यह भी पढ़ें- MI vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के लिए बुरी खबर, मुंबई के खिलाफ नहीं खेलेगा मैच विनर खिलाड़ी!
संबंधित खबरें
फ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
31 mins agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
1 hr agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
2 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
3 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
4 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
5 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
6 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
13 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
14 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines