RCB vs RR: आरसीबी की एलिमिनेटर में करारी हार, ये हैं वो 5 गुनहगार

IPL 2024 Eliminator RCB vs RR: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए मुकाबले में आरसीबी को करारी हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद आरसीबी का सफर खत्म हो गया।

RCB IPL 2024 Eliminator

RCB IPL 2024 Eliminator

विज्ञापन

IPL 2024 Eliminator RCB vs RR: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच अहमदाबाद के स्टेडियम में हुए एलिमिनेटर मुकाबले में आरसीबी को 4 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। आरसीबी एक बार फिर चोकर्स साबित हुई और आईपीएल से बाहर हो गई। वहीं राजस्थान रॉयल्स की क्वालीफायर-2 में एंट्री हो गई है। इस मैच में आरसीबी का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। जिस तरह से वह लगातार 6 मैच जीतकर एलिमिनेटर में पहुंची, वो कॉन्फिडेंस टीम में कहीं नहीं दिखा। खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों में ही फ्लॉप शो दिखाया। आइए जानते हैं कि आरसीबी की हार के 5 गुनहगार कौन हैं…

ग्लेन मैक्सवेल 

आरसीबी के स्टार खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल इस अहम मुकाबले में फ्लॉप हो गए। ग्लेन मैक्सवेल बल्लेबाजी में बिना खाता खोले ही आउट हो गए। उन्होंने इसके साथ ही फील्डिंग में भी खराब प्रदर्शन किया। मैक्सवेल ने टॉम कोहलर कैडमोर का सिंपल कैच ड्रॉप कर दिया।

विज्ञापन

दिनेश कार्तिक 

मैक्सवेल के आउट होने के बाद निचले क्रम पर आरसीबी को अच्छी पारी की उम्मीद थी, लेकिन दिनेश कार्तिक ने निराश किया। सातवें नंबर पर उतरे कार्तिक 13 गेंदों में महज 11 रन ही बना सके। उन्होंने सिर्फ एक चौका लगाया।

विज्ञापन

यश दयाल 

पिछले मैच के हीरो यश दयाल ने खराब प्रदर्शन किया। उन्होंने पहले 3 ओवर में 37 रन लुटाए। उन्हें इस दौरान एक भी विकेट नहीं मिल सका।

विज्ञापन

कर्ण शर्मा 

इस मैच में कर्ण शर्मा का भी खराब प्रदर्शन देखने को मिला। कर्ण 4 गेंदों में 5 रन बना सके। जबकि गेंदबाजी में 2 ओवर में 1 विकेट लेकर 19 रन लुटाए। उन्होंने खराब फील्डिंग भी दिखाई।

विज्ञापन

लॉकी फर्ग्यूसन 

स्टार गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन इस मुकाबले में फेल रहे। उन्होंने काफी रन लुटाए। फर्ग्यूसन ने 4 ओवर में 37 रन देकर सिर्फ एक विकेट लिया। वह आरसीबी को ब्रेकथ्रू नहीं दिला सके। 19वें ओवर में फर्ग्यूसन की खूब पिटाई हुई। इस ओवर से 14 रन आए। इसमें दो चौके और एक छक्का शामिल रहा। इससे पहले 18वें ओवर में मोहम्मद सिराज ने शिमरोन हेटमायर का विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया था, लेकिन लॉकी ने अगले ओवर में निराश किया।

विज्ञापन

कौन रहे रॉयल्स के स्टार? 

राजस्थान रॉयल्स की तरफ से आवेश खान और रविचंद्रन अश्विन ने शानदार गेंदबाजी की। आवेश ने 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट चटकाए। जबकि अश्विन ने 4 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट निकाले। ट्रेंट बोल्ट ने भी बेहतरीन बॉलिंग की। उन्होंने 4 ओवर में महज 16 रन दिए और एक विकेट निकाला। संदीप शर्मा और युजवेंद्र चहल को एक-एक विकेट मिला। रॉयल्स की शानदार गेंदबाजी के आगे आरसीबी की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 172 रन ही बना सकी। इसके बाद यशस्वी जायसवाल ने शानदार शुरुआत देकर मैच पर पकड़ बना ली। रियान पराग ने 36, शिमरोन हेटमायर ने 26 और रॉवमैन पॉवेल ने 16 रन का योगदान देकर राजस्थान को जीत दिलाई। अंतत: रॉयल्स इस मुकाबले को जीतकर क्वालीफायर-2 में पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ