RCB vs RR: अश्विन ने मैच से पहले विराट कोहली को किया मैसेज, क्या कही थी बात?

Ravichandran Ashwin Virat Kohli: आरसीबी और आरआर (RCB vs RR) के बीच खेले गए मुकाबले में रविचंद्रन अश्विन ने शानदार गेंदबाजी की। इस मैच में उन्होंने किफायती गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट झटके।

Virat Kohli Ravichandran Ashwin IPL 2024

Virat Kohli Ravichandran Ashwin IPL 2024

Ravichandran Ashwin Virat Kohli: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच बुधवार को खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में आरसीबी का खराब प्रदर्शन देखने को मिला।  इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से रविचंद्रन अश्विन ने शानदार बॉलिंग की। अश्विन ने 4 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट चटकाए। उन्होंने कैमरून ग्रीन को 27 और ग्लेन मैक्सवेल को डक पर आउट किया। खास बात यह है कि इस बड़े मुकाबले से पहले अश्विन ने विराट कोहली को एक मैसेज किया था। इस बात का खुलासा खुद अश्विन ने पारी के बीच में किया।

विराट कोहली को किया था मैसेज

इनिंग ब्रेक के दौरान अश्विन ने कहा- मुझे टूर्नामेंट की शुरुआत में चोट की वजह से दिक्कतें हो रही थीं। ये टेस्ट सीरीज से ही जारी थी। इस तरह ये मेरे लिए दो हिस्सों वाला टूर्नामेंट रहा है। पिछले कुछ मैचों से अच्छी गेंदबाजी कर रहा हूं। अश्विन ने इसके बाद कहा- मैंने विराट कोहली को मैसेज किया था। मैंने उनसे कहा कि चलो एक बार और बड़े मंच पर मुकाबला करते हैं।

रीसेट बटन मिला

इसके बाद अश्विन ने कहा कि राजस्थान रॉयल्स की कुछ खराब बल्लेबाजी की वजह से मुझे रीसेट बटन मिला। उन पिचों पर भी नजर डालने का मौका मिला जिन पर हम उन मैचों में खेले थे। अश्विन ने इसके बाद ईमानदारी से कहा कि हमने पिछले कुछ मैचों में अच्छी बल्लेबाजी नहीं की, लेकिन यह सिर्फ रीसेट बटन दबाने, बाहर जाने और बीच में आनंद लेने के बारे में है।

आवेश, बोल्ट की शानदार गेंदबाजी

अश्विन के साथ ही राजस्थान रॉयल्स के लिए आवेश खान ने बेहतरीन गेंदबाजी की। आवेश ने 4 ओवर में 44 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं ट्रेंट बोल्ट ने भी शानदार गेंदबाजी का नजारा पेश किया। उन्होंने 4 ओवर में 16 रन देकर 1 विकेट निकाला। युजवेंद्र चहल ने 4 ओवर में 43 रन देकर एक और संदीप शर्मा ने 4 ओवर में 48 रन देकर एक विकेट निकाला।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ