RCB vs RR: आईपीएल ट्रॉफी पर क्या देख रहे थे फाफ डु प्लेसिस? जानें इस पर क्या-क्या लिखा है

IPL 2024 Eliminator RCB vs RR: आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस आईपीएल ट्रॉफी को बड़ी देर तक निहारते नजर आए। फाफ ने ऐसा टॉस के दौरान किया।

Faf du Plessis IPL Trophy

Faf du Plessis IPL Trophy

IPL 2024 Eliminator RCB vs RR: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच एलिमिनेटर का मुकाबला अहमदाबाद के स्टेडियम में खेला जा रहा है। ये मुकाबला दोनों टीमों के लिए करो या मरो वाला रहेगा। जो भी टीम मैच हारेगी, वह आईपीएल से बाहर हो जाएगी। जबकि जीतने वाली टीम क्वालीफायर-2 में जाएगी, जहां उसका मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। फिर क्वालीफायर-2 जीतने के बाद वह फाइनल तक का रास्ता तय करेगी।

विज्ञापन

फाफ डु प्लेसिस काफी देर तक देखते रहे ट्रॉफी

आरसीबी इस बार ट्रॉफी पाने के लिए बेकरार है क्योंकि उसने अभी तक एक भी बार आईपीएल नहीं जीता है। ये बेकरारी आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस के चेहरे और हावभाव में भी नजर आई। फाफ डु प्लेसिस का एक फोटो फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है। जिसमें वह ट्रॉफी की ओर नजरें गड़ाए नजर आ रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि फाफ डु प्लेसिस आखिर क्या ढूंढ़ रहे थे।

विज्ञापन

ट्रॉफी पर टीमों का नाम देख रहे थे फाफ डु प्लेसिस 

दरअसल, आईपीएल ट्रॉफी पर विजेता टीमों के नाम लिखे होते हैं। फाफ इसमें लिखे सभी नाम पढ़ रहे थे। हालांकि उन्हें आरसीबी का नाम नहीं दिखा होगा। फाफ इस ट्रॉफी को काफी देर तक निहारते रहे। शायद वे सोच रहे होंगे कि इस बार ट्रॉफी पर RCB का नाम जरूर दर्ज करवाऊंगा।

विज्ञापन

ट्रॉफी पर क्या-क्या लिखा होता है?

आपको बता दें कि आईपीएल की ट्रॉफी पर टीमों के नाम के अलावा संस्कृत का श्लोक भी लिखा रहता है। ट्रॉफी पर भारत के नक्शा है, उसके करीब ‘यत्र प्रतिभा अवसर प्राप्नोति” लिखा हुआ है। जिसका अर्थ है जहां प्रतिभा को अवसर प्राप्त होता है। आईपीएल की ट्रॉफी गोल्ड की बनी होती है। इसकी कीमत करीब 5 करोड़ रुपये बताई जाती है।

विज्ञापन

तीन बार फाइनल में बनाई है जगह

इस बार फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी में आरसीबी ने चमत्कारिक प्रदर्शन करते हुए एलिमिनेटर में जगह बनाई है। आरसीबी ने लगातार 6 मुकाबले जीतकर ये कारनामा किया। अब आरसीबी फाइनल में पहुंचने के करीब है। अब तक के प्रदर्शन की बात करें तो आरसीबी ने अब तक तीन बार फाइनल में जगह बनाई है, लेकिन अब तक एक भी बार ट्रॉफी नहीं जीत पाई। आरसीबी ने 2009, 2011 और 2016 में फाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि तीनों बार उसे हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ