24 साल की उम्र में पाकिस्तानी खिलाड़ी ने लिया संन्यास, पॉलिटिक्स का लगाया आरोप

Shahzaib Bhatti Retirement: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान का प्रदर्शन खराब रहा. टी-20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल के बाद पाकिस्तान के युवा खिलाड़ी ने संन्यास का ऐलान किया. इस खिलाड़ी ने पॉलिटिक्स का आरोप लगाया है.

Cricket News - 2026-03-09T173221.197

Shahzaib Bhatti Retirement: पाकिस्तान क्रिकेट टीम में उथल पुथल होना कोई नई बात नहीं है. कभी बोर्ड के अंदर बड़ा बदलाव होता है तो कभी पाकिस्तान टीम के अंदर बवाल मचता रहता है. अब 24 साल के स्टार खिलाड़ी ने अचानक संन्यास का ऐलान कर दिया. इस खिलाड़ी ने पॉलिटिक्स से तंग आकर बड़ा फैसला किया है. सोशल मीडिया पर इस खिलाड़ी ने पोस्ट साझा कर जानकारी दी है.

विज्ञापन

पाकिस्तानी खिलाड़ी ने लिया संन्यास

पाकिस्तान के एक युवा क्रिकेटर शाहजेब भट्टी ने पॉलिटिक्स से तंग आकर संन्यास का फैसला किया. शाहजेब भट्टी ने 9 मार्च को अपने सोशल मीडिया हैंडल से ऐलान किया कि वह पॉलिटिक्स की वजह से क्रिकेट छोड़ रहे हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा “अलविदा पाकिस्तान क्रिकेट. 24 साल की में उम्र में मैं पाकिस्तान क्रिकेट छोड़ रहा हूं. मैंने पिछले साल कायदे आजम ट्रॉफी जीती जो टीवी पर लाइव आई थी. इसके बाद से मैं लगभग लगातार 40 मैच से बेंच पर बैठा हूं.”

विज्ञापन

उन्होंने आगे लिखा “मेरा इकलौता सपना पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करना था. लेकिन पॉलिटिक्स, करप्शन (भ्रष्टाचार), बुनियादी सुविधाओं की कमी ने मेरा करियर तबाह कह दिया. कई लोगों के साथ ऐसा हुआ है. अब मुझे पता है कि क्योंकि हर कोई पाकिस्तान क्रिकेट छोड़ रहा है.”

विज्ञापन

सियालकोट के लिए निभाया अहम किरदार

2025 में सियालकोट ने कायदे आजम ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था, तब शाहजेब ने नौवें विकेट के लिए 21 रनों की साझेदारी की और अपनी टीम को लक्ष्य तक ले गए. शाहजेब ने 32 रन बनाकर नाबाद पारी खेली और उनकी टीम एक विकेट से खिताबी मुकाबला जीती थी.

ऐसा रहा है करियर

24 साल के शाहजेब ने अब तक पाकिस्तान में 2 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं. उन्होंने इस दौरान 38 की औसत के साथ 76 रन बनाए हैं. वहीं, 1 लिस्ट A और 1 टी-20 मैच में भी उन्हें खेलने का मौका मिला. हालांकि इस दौरान उन्होंने बल्लेबाजी नहीं की. गेंदबाजी में उन्होंने फर्स्ट क्लास मैच में 5 विकेट लिए थे, जबकि लिस्ट A में उन्हें 2 सफलता मिली. वहीं, टी-20 में उनके नाम 1 विकेट दर्ज हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ