RCB vs RR: आउट या नॉटआउट? ध्रुव जुरेल के विकेट पर मचा बवाल

Dhruv Jurel Run Out Virat Kohli: एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी ध्रुव जुरेल के विकेट पर बवाल मच गया। उन्हें विराट कोहली के शानदार थ्रो ने आउट किया।

Dhruv Jurel RUN OUT Controversy

Dhruv Jurel RUN OUT Controversy

Dhruv Jurel Run Out Virat Kohli: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले में रोमांच का नजारा देखने को मिला। बुधवार को अहमदाबाद में खेले गए मैच में विराट कोहली की शानदार फील्डिंग भी नजर आई। जिससे उन्होंने ध्रुव जुरेल को रनआउट किया। हालांकि उनकी शानदार फील्डिंग के बाद एक बवाल शुरू हो गया। आइए आपको बताते हैं कि पूरा मामला क्या है…

विज्ञापन

14वें ओवर में विराट कोहली की थ्रो ने किया रनआउट

ये पूरा वाकया 14वें ओवर में देखने को मिला। इस ओवर की पहली गेंद पर कैमरून ग्रीन ने रियान पराग को गेंद डाली तो उन्होंने इसे डीप स्क्वेयर लेग की ओर ठोक डाला। बॉल तेजी से भागी, लेकिन उसी तेजी से विराट कोहली ने भी दौड़ लगा दी। कोहली ने इसके बाद गेंदबाजी छोर पर थ्रो कर दिया। इस दौरान पराग ने दो रन चुराने की कोशिश की, उन्होंने पहला रन तेजी से भागा, लेकिन दोनों ही बल्लेबाज दूसरे रन पर स्लो हो गए। इधर जैसे ही कैमरून ग्रीन के पास गेंद आई, उन्होंने बिना देर किए गिल्लियां बिखेर दीं। ध्रुव जुरेल क्रीज तक पहुंच पाते, इससे पहले ही उनका काम तमाम हो गया।

विज्ञापन

विकेट पर हुआ बवाल

इसी विकेट पर जमकर बवाल हुआ। जब थर्ड अंपायर ने इसे चेक किया, तो नजर आया कि जुरेल का बैट क्रीज से थोड़ा दूर था। दरअसल, जब ग्रीन ने गिल्लियां बिखेरने की कोशिश की तो उनका हाथ बेल्स से लगा। अंपायर ने माना कि जुरेल गिल्लियां निकलने से पहले क्रीज तक नहीं पहुंच पाए। इस विकेट पर फैंस दो हिस्सों में बंटे नजर आए। कुछ फैंस का कहना है कि गिल्ली की लाइट जल गई थी और वह स्टंप से हट चुकी थी, इसलिए जुरेल को आउट देना सही था, तो दूसरी ओर कुछ फैंस का कहना है कि वे नॉट आउट थे क्योंकि बेल्स नहीं गिरी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ