---विज्ञापन---

IPL 2025 Mega Auction: RCB इन 4 खिलाड़ियों को कर सकती है रिटेन

IPL 2025 Mega Auction: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम किन 4 खिलाड़ियों को मेगा ऑक्शन में रिटेन कर सकती है? उनके नाम सामने आए हैं। वीडियो में पूरी जानकारी देखें...

RCB Team IPL
---विज्ञापन---

IPL 2024 Mega Auction: आईपीएल के इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए एलिमिनेटर में जगह बनाई है। आरसीबी ने लगातार 6 मुकाबले जीते हैं और अब वह फाइनल के रास्ते में है। आरसीबी की इस जीत में कई खिलाड़ियों का प्रदर्शन शामिल है, लेकिन ये सभी खिलाड़ी अगले सीजन खेलते हुए नजर आएं, ये जरूरी नहीं क्योंकि मेगा ऑक्शन में टीमें बदल सकती हैं।

आपको बता दें कि आईपीएल 2025 के लिए मेगा ऑक्शन होना है। जिसमें 4 खिलाड़ियों को ही रिटेन करने की अनुमति होगी। आइए जानते हैं कि आरसीबी के लिए कौनसे 4 खिलाड़ी रिटेन हो सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IPL 2025 Mega Auction: इन 4 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है मुंबई इंडियंस

सबसे पहले विराट कोहली का नाम है। कोहली ने 251 मैचों में 8 हजार रन बनाए हैं। कोहली आरसीबी के लिए 8 शतक और 55 अर्धशतक भी लगा चुके हैं। दूसरा नाम निकलकर आया है- रजत पाटीदार का। पाटीदार गजब फॉर्म में हैं। वह आरसीबी के फ्यूचर भी माने जाते हैं। पाटीदार 160 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते नजर आते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: RR vs RCB: एलिमिनेटर में विराट कोहली ने रचा इतिहास, IPL में कोई बल्लेबाज नहीं कर पाया ऐसा

विल जैक्स पर भी नजरें हैं। जैक्स ने मिडल ऑर्डर में बेहतरीन बल्लेबाजी की है। उन्होंने आठ मैचों में 230 रन 175 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। इसी के साथ मोहम्मद सिराज को भी मौका मिल सकता है। वह आरसीबी के कोर मेंबर रहे हैं।

---विज्ञापन---

पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें

First published on: May 22, 2024 08:19 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola