T20 वर्ल्ड कप के बाद इस सीरीज पर छाए संकट के बादल, पोस्टपोन हो सकते हैं सभी मुकाबले, जानें क्यों?

Afghanistan vs Sri Lanka: टी20 वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच होने वाली व्हाइट-बॉल सीरीज अब अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो सकती है. दोनों टीमों के बीच यूएई में कुल 6 व्हाइट-बॉल मैच खेला जाना था, लेकिन अब तय समय पर मैच खेलना मुश्किल नजर आ रहा है.

Afghanistan vs Sri Lanka

Afghanistan vs Sri Lanka

Afghanistan vs Sri Lanka Series: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 खत्म हो चुका है और कई टीमें अब अपने आगामी सीरीज की तैयारी में जुट गई हैं. इसी बीच अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच 13 मार्च से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में होने वाली व्हाइट-बॉल सीरीज को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस सीरीज को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया जा सकता है. हालांकि, दोनों देशों के बोर्ड ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

विज्ञापन

जियोपॉलिटिकल टेंशन के कारण पोस्टपोन हो सकती है सीरीज

ESPNcricinfo की रिपोर्ट के मुताबिक, अफगानिस्तान और श्रीलंका दोनों बोर्ड इस बात पर सहमत हैं कि पश्चिम एशिया में चल रहे सैन्य संघर्ष के बीच UAE में सीरीज कराना संभव नहीं है. फिलहाल दोनों बोर्ड अन्य विकल्पों पर चर्चा कर रहे हैं, लेकिन लॉजिस्टिक की वजह से सीरीज को कहीं और शिफ्ट करना आसान नहीं लग रहा. दोनों टीमों के बीच यूएई में कुल 6 व्हाइट-बॉल मैच खेलना तय था, लेकिन अब जियोपॉलिटिकल टेंशन की वजह से ये सभी मुकाबले पोस्टपोन किए जा सकते हैं.

विज्ञापन

13 मार्च से शुरू होने वाली थी सीरीज

इस दौरे की शुरुआत टी20 सीरीज से होने वाली थी. टी20I के सभी मैच शारजाह में 13, 15 और 17 मार्च को खेले जाने थे, जबकि तीन वनडे मैच दुबई में 20, 22 और 25 मार्च को होने वाले थे. लेकिन अब इस सीरीज को निर्धारित समय पर खेलना मुश्किल नजर आ रहा है. इससे पहले, नेपाल में ICC मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2 के छह मैच, जिनमें ओमान और UAE की टीम भी शामिल थी, स्थगित कर दिए गए थे.

श्रृंखलामैच तारीखस्थान
श्रीलंका बनाम अफगानिस्तानT20 अंतरराष्ट्रीय13 मार्च, 15 मार्च, 17 मार्चशारजाह
श्रीलंका बनाम अफगानिस्तानवनडे अंतरराष्ट्रीय20 मार्च, 22 मार्च, 25 मार्चदुबई

इब्राहिम जादरान करेंगे अफगानिस्तान टीम की कप्तानी

इस सीरीज में अफगानिस्तान की टीम इब्राहिम जादरान की कप्तानी में पहली बार खेल रही होगी. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अफगानिस्तान ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई थी और इसके बाद राशिद खान ने कप्तानी छोड़ दी थी. अब देखना दिलचस्प होगा कि जादरान के नेतृत्व में अफगान टीम कैसा प्रदर्शन करती है. वहीं, श्रीलंका की टीम भी टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 से बाहर हो गई थी और अब इस सीरीज में अपनी वापसी की कोशिश करेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ