VIDEO: 'पाजी कभी हंस भी लिया करो…', अर्शदीप सिंह ने लिए कोच गौतम गंभीर के मजे

Arshdeep Singh Gautam Gambhir Funny Video: न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच जीतने के बाद गौतम गंभीर और अर्शदीप सिंह की मजेदार बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. फैंस वीडियो को खासा पसंद भी कर रहे हैं. अर्शदीप ने वीडियो में कोच साहब के मजे लिए हैं.

Cricket News - 2026-03-09T164745.400

Arshdeep Singh Gautam Gambhir Funny Video: भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया और खिताब पर कब्जा जमााया. इसी के साथ भारतीय टीम ने तीसरा टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया. 8 मार्च को खेले गए फाइनल मैच के बाद भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने कोच गौतम गंभीर के मजे लिए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

अर्शदीप सिंह ने लिए मजे

वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद अर्शदीप सिंह ने कोच गौतम गभीर के मजे लिए. अर्शदीप सिंह ने गौतम गंभीर से कहा पाजी कभी हंस भी लिया करो, जिसके बाद गौतम गंभीर मुस्कुराते हुए नजर आए और उन्होंने अर्शदीप सिंह को सिंह इज किंग बताया. दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. फैंस इस वीडियो को खासा पसंद कर रहे हैं.

विज्ञापन

भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने फाइनल में किफायती गेंदबाजी की. उन्होंने 4 ओवर में 32 रन खर्च किए. हालांकि उन्हें एक भी ,सफलता नहीं मिली. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में 255 रन बनाए थे, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड 19 ओवर में 159 रनों पर सिमट गई. भारत ने 96 रनों से मैच अपने नाम कर लिया.

अर्शदीप सिंह से हुई थी तीखी नोंकझोक

दरअसल 11वें ओवर के दौरान जब अर्शदीप सिंह गेंदबाजी कर रहे थे, तब पांचवीं बॉल पर न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने अर्शदीप सिंह की तरफ शॉट खेला. अर्शदीप सिंह ने बॉल फील्ड कर मिचेल की जांघ पर मारा. इसके बाद मिचेल भड़क गए. उन्होंने अर्शदीप पर तेजी के साथ चिल्लाया भी. हालांकि बाद में सूर्यकुमार यादव ने बीच बचाव किया. इसके बाद अंपायर ने अर्शदीप सिंह को समझाया. हालांकि बाद में अर्शदीप सिंह ने मिचेल से माफी भी मांगी, जिसका वीडियो सामने आया. मिचेल ने भी अर्शदीप को माफ कर हाथ मिलाया और गले भी लगाया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ