---विज्ञापन---

खेल angle-right

0,0,0,0: ग्लेन मैक्सवेल ने बनाए 3 शर्मनाक रिकॉर्ड, दिनेश कार्तिक की बराबरी की

Glenn Maxwell Most Duck In IPL: RCB के स्टार बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल एक बार फिर बिना खाता खोले ही आउट हो गए। राजस्थान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्हें अश्विन ने आउट किया।

---विज्ञापन---

Glenn Maxwell Most Duck In IPL: क्रिकेट में कब किस खिलाड़ी की किस्मत पलट जाए कहा नहीं जा सकता। कल तक जो खिलाड़ी स्टार था, आज वो फ्लॉप होता नजर आ रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल एलिमिनेटर मुकाबले में एक बार फिर फ्लॉप रहे। वह राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शून्य पर आउट हो गए। उन्हें 13वें ओवर में रविचंद्रन अश्विन ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। अश्विन ने ध्रुव जुरेल के हाथों उन्हें कैच करवाकर आउट किया। इसी के साथ ग्लेन मैक्सवेल ने अपने नाम 3 शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज कर लिए।

आईपीएल में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले खिलाड़ी बने ग्लेन मैक्सवेल

ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल में सबसे ज्यादा डक पर आउट होने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। मैक्सवेल अब तक आईपीएल में 18 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं। उन्होंने इस मामले में आरसीबी के ही साथी खिलाड़ी दिनेश कार्तिक की बराबरी की। कार्तिक भी 18 बार डक पर आउट हो चुके हैं। इस लिस्ट में रोहित शर्मा, पीयूष चावला और सुनील नारायण का भी नाम शामिल है। रोहित शर्मा 17, पीयूष चावला 16 और सुनील नारायण 16 बार डक पर आउट हो चुके हैं।

---विज्ञापन---

सीजन में सबसे ज्यादा बार आउट होने वाले नौवें खिलाड़ी

इसी के साथ ग्लेन मैक्सवेल एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले नौवें खिलाड़ी भी बन गए हैं। इस सीजन वह चार बार डक पर आउट हुए हैं। इस मामले में जोस बटलर का नाम टॉप पर है। वह 2023 में 5 बार डक पर आउट हुए थे।

---विज्ञापन---

टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार आउट होने वाले चौथे खिलाड़ी

पुरुषों के टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने के मामले में मैक्सवेल चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। वह अब तक 32 बार बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे हैं। इस मामले में सुनील नारायण का नाम शीर्ष पर है। वह टी-20 करियर में 40 बार डक पर आउट हुए हैं।

---विज्ञापन---

स्टार बल्लेबाज का बुरा हुआ हाल 

ग्लेन मैक्सवेल का इस सीजन हाल बेहद बुरा है। उन्होंने अब तक 10 मैचों में महज 52 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 5.78 और स्ट्राइक रेट 120.93 रहा। ये वही मैक्सवेल हैं, जिन्होंने 2021 सीजन में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से गदर मचा दिया था। उन्होंने 15 मैचों में 42.75 के औसत और 144.10 के स्ट्राइक रेट से 513 रन जड़ दिए थे। उस दौरान उन्होंने 6 अर्धशतक जमाए थे। जबकि पिछले सीजन में उन्होंने 14 मैचों में 33.33 के औसत और 183.49 के स्ट्राइक रेट से 400 रन ठोके थे। मैक्सवेल इससे पहले 2015, 2018 और 2020 सीजन में भी फेल रह चुके हैं। उन्होंने 2015 में 11 मैचों में महज 145, जबकि 2018 में 12 मैचों में 169 और 2020 में 13 मैचों में महज 108 रन बनाए थे।

ये भी पढ़ें: RR vs RCB: विराट कोहली का विकेट लेते ही युजवेंद्र चहल ने रच दिया इतिहास, IPL में बनाया बड़ा कीर्तिमान 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IPL 2025 Mega Auction: RCB इन 4 खिलाड़ियों को कर सकती है रिटेन 

ये भी पढ़ें: RR vs RCB: एलिमिनेटर में विराट कोहली ने रचा इतिहास, IPL में कोई बल्लेबाज नहीं कर पाया ऐसा 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: RCB vs RR: आईपीएल ट्रॉफी पर क्या देख रहे थे फाफ डु प्लेसिस? जानें इस पर क्या-क्या लिखा है

First published on: May 22, 2024 08:57 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola