टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले कोच की श्रीलंका टीम में हुई एंट्री, T20 WC 2026 में हार के बाद हुआ बड़ा बदलाव

Gary Kirsten appointed head coach of Sri Lanka: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खत्म होने के बाद श्रीलंका क्रिकेट टीम ने बड़ा बदलाव किया है. श्रीलंका ने भारत के पूर्व हेड कोच और साउथ अफ्रीका के दिग्गज पूर्व खिलाड़ी गैरी कर्स्टन को टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया है. कर्स्टन वही कोच हैं जिनकी कोचिंग में टीम इंडिया ने 2011 वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता था.

Sri Lanka cricket team

Sri Lanka cricket team

Gary Kirsten appointed head coach of Sri Lanka: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मिली निराशा के बाद श्रीलंका क्रिकेट टीम ने बड़ा बदलाव किया है. श्रीलंका ने टीम इंडिया के हेड कोच रह चुके साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज गैरी कर्स्टन को अपना नया मुख्य कोच नियुक्त किया है. कर्स्टन श्रीलंका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सनथ जयसूर्या की जगह लेंगे, जिन्होंने हाल ही में खत्म हुए टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के सुपर-8 से बाहर होने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. कर्स्टन की कोचिंग में ही भारत ने 2011 वर्ल्ड वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. वह अब श्रीलंकाई टीम की कोचिंग संभालते हुए नजर आएंगे.

विज्ञापन

श्रीलंका के नए हेड कोच बने गैरी कर्स्टन

साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर गैरी कर्स्टन को 2 साल के कॉन्ट्रैक्ट पर श्रीलंका क्रिकेट टीम का नया मुख्य कोच बनाया गया है. वह श्रीलंका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सनथ जयसूर्या की जगह लेंगे और 15 अप्रैल से टीम के साथ अपना काम शुरू करेंगे. श्रीलंका क्रिकेट ने इस बात की पुष्टि की है. कर्स्टन हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नामीबिया क्रिकेट टीम के सलाहकार की भूमिका में नजर आए थे.

विज्ञापन

अब श्रीलंका टीम के साथ उनके सामने सबसे बड़ा लक्ष्य अगले साल होने वाला आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप होगा, जिसकी मेजबानी साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया मिलकर करेंगे. श्रीलंका की टीम इस टूर्नामेंट के लिए सीधे क्वालिफाई करने की कोशिश करेगी. अगर उनके खिलाड़ी करियर की बात करें तो कर्स्टन ने 101 टेस्ट और 185 वनडे मैच खेले हैं. कोचिंग में भी उनका रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है.

ये भी पढ़ें- 24 साल की उम्र में पाकिस्तानी खिलाड़ी ने लिया संन्यास, पॉलिटिक्स का लगाया आरोप

भारत को दिलाया था 2011 वनडे वर्ल्ड कप का खिताब

गैरी कर्स्टन ने टीम इंडिया को 2011 ICC वनडे वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी. इसके साथ ही उन्होंने भारत को टेस्ट रैंकिंग में भी नंबर-1 बनाया था. इसके बाद कर्स्टन ने करीब दो साल तक साउथ अफ्रीका टीम को भी कोचिंग दी. बाद में अप्रैल 2024 में उन्हें पाकिस्तान का व्हाइट-बॉल कोच बनाया गया था, लेकिन बोर्ड और खिलाड़ियों के साथ मतभेद की वजह से उनका कार्यकाल ज्यादा लंबा नहीं चल पाया.

विज्ञापन

इसके अलावा, फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भी कर्स्टन का अनुभव रहा है. वह आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस के साथ काम कर चुके हैं. आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस के पहले ही सीजन में खिताब जीतने के दौरान वह टीम के बल्लेबाजी कोच थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ