India vs Australia 2nd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच पिंक बॉल से एडिलेड में खेला जाएगा। जिसको लेकर दोनों टीमें एडिलेड में जमकर अभ्यास कर रही है। वहीं दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में भी कई बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। रोहित शर्मा एक बार फिर से भारतीय टीम के कमान संभालेंगे, तो वहीं दूसरे मैच से तीन खिलाड़ियों को पत्ता कटना तया माना जा रहा है।
इन 3 खिलाड़ियों की होगी छुट्टी
पहले टेस्ट मैच में रोहित शर्मा, शुभमन गिल नहीं खेले थे, लेकिन अब दोनों खिलाड़ियों की वापसी हो चुकी है। जिसके बाद एडिलेड टेस्ट से देवदत्त पड्डिकल और ध्रुव जुरेल का पत्ता कटना तय माना जा रहा है। पर्थ टेस्ट में इन दोनों बल्लेबाजों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। तो वहीं सरफराज खान को एक बार फिर से प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। पर्थ टेस्ट से भी सरपराज को बाहर रखा गया था, लेकिन पिंक बॉल से पीएम एकादश के साथ खेले गए वार्मअप मैच में सरफराज को खेलते हुए देखा गया था।
ये भी पढ़ें:- बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बदला अपना CEO, जिम्मेदारी से मुक्त हुए निक हॉकली
केएल राहुल का फिर बदलेगा बल्लेबाजी क्रम
पर्थ टेस्ट में रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में यशस्वी जायसवाल के साथ केएल राहुल को ओपनिंग करते हुए देखा गया था, लेकिन अब रोहित शर्मा की वापसी के बाद फिर से राहुल के बल्लेबाजी क्रम में बदलाव देखने को मिल सकता है। राहुल एक बार फिर से मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दे सकते हैं।
1-0 से आगे टीम इंडिया
इस सीरीज का पहला मैच टीम इंडिया ने 295 रन से जीत लिया था। जिसके बाद टीम इंडिया ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिहाज से टीम इंडिया के लिए इस सीरीज को जीतना काफी अहम है। भारतीय को टीम को ये सीरीज कम से कम 4-0 से जीतनी होगी।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: टीम इंडिया से जुड़े गौतम गंभीर, अब दूर करेंगे भारत की सबसे बड़ी दुविधा
संबंधित खबरें
अभिषेक-वैभव की जोड़ी के दम पर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
16 mins agoIPL 2027 के लिए CSK ने गेंदबाजी और असिस्टेंट कोच का किया ऐलान
1 hr agoखराब मौसम के कारण इंडिया के हाथ से निकल गई जीत, पडिक्कल की मेहनत गई बेकार
2 hrs agoआयुष बदोनी ने ठोका लगातार दूसरा दोहरा शतक, विराट-गंभीर की कर ली बराबरी
2 hrs agoदेवदत्त पडिक्कल का बीमारी के कारण 2022 में खत्म होने वाला था करियर
2 hrs agoन्यूजीलैंड में आकिब नबी ने बरपाया कहर, 3 ओवर में 3 विकेट लेकर मचाया धमाल
3 hrs agoLIVE: वैभव सूर्यवंशी लौटे पवेलियन, अभिषेक शर्मा मचा रहे धमाल
3 hrs agoसुरेश रैना ने धोनी-युवराज से कर दी युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा की तुलना
4 hrs agoकब और कहां फ्री में देखें भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा मुकाबला?
5 hrs agoवेलिंगटन में NZ का बहुत ही खराब रहा है रिकॉर्ड, टीम IND के पास है बड़ा मौका
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines