Gas Supply Cut: आगरा में आज शाम से 18 घंटे बंद रहेगी PNG और CNG सप्लाई, 80 हजार घरों में नहीं जलेगा चूल्हा, तुरंत कर लें इंतजाम

Agra PNG CNG Gas Supply News: आगरा में टीपी नगर पाइपलाइन मरम्मत के कारण 27 अक्टूबर शाम 5 बजे से 28 अक्टूबर सुबह 11 बजे तक पीएनजी और सीएनजी की सप्लाई बंद रहेगी. जानिए 80 हजार घरों और 26 सीएनजी पंपों पर पड़ने वाले असर की पूरी रिपोर्ट.

agra news

आज मंगलवार 27 अक्टूबर शाम 5 बजे से लेकर बुधवार 28 अक्टूबर सुबह 11 बजे तक यानी पूरे 18 घंटे के लिए पीएनजी और सीएनजी की सप्लाई ठप रहेगी.

Gas Supply Cut: ताज नगरी आगरा के निवासियों और सीएनजी (CNG) वाहन चालकों के लिए एक बेहद जरूरी और अलर्ट करने वाली खबर सामने आई है. अगर आपके घर में पाइप वाली नेचुरल गैस (PNG) आती है या आप सीएनजी से गाड़ी चलाते हैं, तो तुरंत अपने जरूरी इंतजाम कर लें. कंपनी के पाइपलाइन की मरम्मत के चलते आज मंगलवार 27 अक्टूबर शाम 5 बजे से लेकर बुधवार 28 अक्टूबर सुबह 11 बजे तक यानी पूरे 18 घंटे के लिए पीएनजी और सीएनजी की सप्लाई ठप रहेगी.

विज्ञापन

जान‍िये सप्लाई क्यों रोकी जा रही है, इससे कितने लोग प्रभावित होंगे और आपके पास क्या विकल्प उपलब्ध हैं.

विज्ञापन

18 घंटे क्यों बंद रहेगी गैस की सप्लाई?

ग्रीन गैस लिमिटेड (Green Gas Limited) की टेक्निकल टीम टीपी नगर (TP Nagar) क्षेत्र में पाइपलाइन की मरम्मत का काम करने जा रही है. इस दौरान करीब 6 मीटर लंबा पाइप बदला जाएगा. इस मरम्मत के काम के पूरा होने के बाद कंपनी को गेल (GAIL) से अतिरिक्त गैस लेने की निर्भरता खत्म हो जाएगी, जिससे भविष्य में सप्लाई और बेहतर होगी.

80 हजार घरों में नहीं जलेगा पीएनजी चूल्हा
आगरा शहर में पीएनजी के कुल 1.10 लाख उपभोक्ता हैं, जिनमें से 80 हजार सक्रिय ग्राहक हैं. शाम 5 बजे से अगले दिन सुबह 11 बजे तक रसोई में पीएनजी गैस नहीं आएगी. क्‍योंक‍ि कई लोगों ने PNG कनेक्शन लेने के बाद अपने LPG घरेलू सिलेंडर सरेंडर कर दिए हैं, इसलिए उन्हें खाना और नाश्ता बनाने में दिक्कत आ सकती है.

विज्ञापन

अब आपके पास क्‍या है ऑप्‍शन
ऐसे उपभोक्ता खाना पकाने के लिए इंडक्शन कुकटॉप, इलेक्ट्रिक केतली का इस्तेमाल कर सकते हैं या बाहर से खाना मंगा सकते हैं. शहर के दो दर्जन से अधिक कमर्शि‍यल पीएनजी ग्राहकों, जैसे होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट की सप्लाई भी बंद रहेगी.

सीएनजी चालकों के लिए बड़ी आफत: 26 पंप रहेंगे बंद
शहर में कुल 32 सीएनजी स्टेशन हैं, जिनमें से 26 सीएनजी पंपों पर 18 घंटे सप्लाई पूरी तरह ठप रहेगी. नेशनल हाईवे-19, जीवनी मंडी रोड, बोदला रोड, टीपी नगर रोड और खेरिया मोड़ रोड स्थित सभी सीएनजी पंप बंद रहेंगे. हालांक‍ि यमुनापार क्षेत्र में स्थित 6 सीएनजी पंपों पर सप्लाई जारी रहेगी, जहां सीएनजी लेने के लिए गाड़ियों की लंबी कतारें लग सकती हैं. इस कटौती से शहर के करीब 13 हजार ऑटो चालकों और 25 हजार सीएनजी कार मालिकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

विज्ञापन

टाइमिंग नोट कर लें:
सप्लाई बंद होने का समय:
मंगलवार (27 अक्टूबर 2026), शाम 5:00 बजे से
सप्लाई दोबारा शुरू होने का समय: बुधवार (28 अक्टूबर 2026), सुबह 11:00 बजे तक

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ